फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   : IIT student entered NIT using a fake ID; accused of theft in hostels; mobile phone and laptop recovered.

हमीरपुर: फर्जी आईडी से एनआईटी में घुसा आईआईटी छात्र, हॉस्टलों में चोरी का आरोप, मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Wed, 30 Sep 2026 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 09:37 PM IST
सार

 आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता से पकड़े गए आरोपी से 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ है।

विज्ञापन
: IIT student entered NIT using a fake ID; accused of theft in hostels; mobile phone and laptop recovered.
एनआईटी हमीरपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

एनआईटी हमीरपुर के हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में विद्यार्थियों के कमरों से नकदी चोरी के आरोप में आईआईटी मंडी का छात्र पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता से पकड़े गए आरोपी से 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ है। सदर थाना हमीरपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार 29 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे हॉस्टल अटेंडेंट गुरभाग सिंह मैस मैनेजर तेज कुमार के साथ हिमगिरि हॉस्टल में राउंड पर थे।

विज्ञापन


इस दौरान कमरा नंबर जी-54 से एक युवक बाहर निकलता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य चौधरी बताया, लेकिन हॉस्टल में आने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका। इसके बाद उसे एमएमसीए कार्यालय ले जाया गया, जहां सहायक वार्डन डॉ. नीरज धीमान ने भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हिमगिरि के साथ उदयगिरि हॉस्टल में भी चोरी करने की बात बताई। इसी दौरान कुछ छात्रों ने भी कमरों से नकदी चोरी होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

दो दिन पहले आईडी न होने पर लौटाया था, फिर फर्जी कार्ड दिखाकर घुसा
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 21,510 रुपये, एसबीआई और पीएनबी के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, मोबाइल फोन, एचआरटीसी बस टिकट और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य चौधरी आईआईटी मंडी में बीएससी कंप्यूटर साइंस का विद्यार्थी है। 2026 में उसकी डिग्री पूरी होनी थी, लेकिन सीजीपीए बेहतर न होने के कारण उसने एक्सटेंशन ली है। पुलिस के अनुसार पेपर देने के बाद वह 28 सितंबर को हमीरपुर पहुंचा था।

विज्ञापन

ऑनलाइन गेमिंग में तीन लाख गंवाने के बाद चोरी
एनआईटी के गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उससे आईडी कार्ड मांगा, लेकिन कार्ड नहीं होने पर उसे वापस लौटा दिया गया। एक दिन बाद वह दोबारा एनआईटी पहुंचा और सुरक्षा कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड दिखाया। यह कार्ड उसने एआई की मदद से तैयार किया था। सुरक्षा कर्मियों ने जब कार्ड की हार्ड कॉपी मांगी तो उसने कार्ड हॉस्टल के कमरे में होने की बात कही। इसके बाद वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर कैंपस में प्रवेश कर गया। पुलिस जांच के अनुसार उसे हॉस्टल की व्यवस्था की जानकारी थी। उसने ऐसे कमरे निशाना बनाए, जो खुले मिले और वहां से नकदी और अन्य सामान निकाल लिया। पुलिस जांच में ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग में नुकसान की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग करता था और उसे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी नुकसान की भरपाई के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed