फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Second hand grenade found in a field; couple arrested, SIT formed for investigation

हिमाचल प्रदेश: खेत में मिला दूसरा हैंड ग्रेनेड; दंपती गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

 पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच के दौरान आरोपी के घर के पास खेत से एक और ग्रेनेड बरामद हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
Himachal: Second hand grenade found in a field; couple arrested, SIT formed for investigation
नालागढ़ में खेत में मिला एक और ग्रेनेड। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना नालागढ़ के तहत चर्चित ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच के दौरान आरोपी के घर के पास खेत से एक और ग्रेनेड बरामद हुआ है, जिसे सुरक्षा बलों ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी माजरा गांव निवासी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ पुत्र प्यारा को हिरासत में लिया था। कड़ाई से पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की पत्नी किरना को भी गिरफ्तार कर लिया। बद्दी पुलिस दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। 

विज्ञापन

ऐसे बरामद हुआ दूसरा ग्रेनेड
बुधवार को जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपी रशीद को लेकर माजरा गांव स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची। मकान के साथ लगते खेत की तलाशी के दौरान टीम को एक अन्य ग्रेनेड मिला। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब पुलिस के बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया। दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों ग्रेनेड को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद आसपास के पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, अन्य कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी की अगुवाई में एसआईटी गठित, स्रोत खंगाल रही पुलिस
मामले की गंभीरता और आतंकी या आपराधिक कनेक्शन की आशंका को देखते हुए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि नालागढ़ पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। बद्दी पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक यह विस्फोटक कहां से और किस मकसद से पहुंचाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed