फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Railway Department: 10 trains cancelled on the Kalka-Shimla track until October 31; partial operations continu

रेलवे विभाग: कालका-शिमला ट्रैक पर 31 अक्तूबर तक 10 ट्रेनें रद्द, दो का आंशिक संचालन जारी; अधिसूचना जारी

Wed, 30 Sep 2026 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 08:52 PM IST
सार

रेलवे विभाग की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार एक से 31 अक्तूबर तक इस सेक्शन पर 10 प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों का आंशिक संचालन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
Railway Department: 10 trains cancelled on the Kalka-Shimla track until October 31; partial operations continu
शिमला ट्रेन(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला विश्व धरोहर नैरोगेज रेलमार्ग पर टकसाल और गुम्मन के बीच ब्रिज नंबर-57 के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत के चलते रेलवे ने ट्रेनों के रद्द होने की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। रेलवे विभाग की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार एक से 31 अक्तूबर तक इस सेक्शन पर 10 प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी, जबकि दो ट्रेनों का आंशिक संचालन जारी रखा जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक अप दिशा की ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459, 52455 तथा अप मिक्स, और डाउन दिशा की ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460, 52456 तथा डाउन मिक्स (कालका-शिमला) को पूरे अक्तूबर माह के लिए रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। ट्रेन संख्या 52453 का संचालन धर्मपुर से शिमला के बीच जारी रहेगा, जबकि कालका से धर्मपुर के बीच यह रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 52454 को कालका से केवल धर्मपुर तक ही चलाया जाएगा और धर्मपुर से शिमला के बीच इसका संचालन बंद रहेगा। भारी बरसात के कारण ब्रिज नंबर-57 के समीप ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ था। फिलहाल ट्रैक के पुनर्स्थापना का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों से अपील की है कि अक्तूबर महीने में इस मार्ग पर यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed