फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mysterious explosion near mehatpur at Himachal Pradesh

हिमाचल: रहस्यमय धमाके से दहला सीमांत क्षेत्र, मैहतपुर व नंगल में दहशत

Wed, 19 Dec 2018 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Mysterious explosion near mehatpur at Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

मंगलवार देर शाम को करीब 8 बजे हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर समेत नया नंगल, अजोली, वास, भनुपाली, कुठार, देहलां, आदि इलाके में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। धमाका होने पर लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


पता चला है कि धमाका इतना जोरदार था कि घरों की खिड़कियां, दरवाजे तक हिल गए। मैहतपुर से अभिषेक कौशल, संजीव सोनी, शिव कुमार, नया नंगल से प्रभात भट्टी ने कहा कि उनके घरों के दरवाजे तक धमाके से हिल गए। 
विज्ञापन


मैहतपुर चौकी इंचार्ज गुरमैल सिंह ने कहा कि यह धमाका किसी फाइटर प्लेन के गुजरने से हो सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जब फाइटर प्लेन तेज गति की दौरान पल्टी मारता है तब जो वेक्यूम बनता है उससे जोरदार धमाका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, अज्ञात व रहस्यमय धमाके से नंगल गूंज उठा, हालात इतने खराब थे कि लोगों के घरों के दरवाजे खिड़कियां पूरी तरह हिल गए और लोग भूकंप समझ अपने अपने घरों से बाहर की और भागे। 

जब यह धमाका हुआ उस समय एक दम बिजली सप्लाई भी ठप्प हो गई हलाकि चंद मिंटों बाद बिजली सप्लाई तो बहाल हो गई, लेकिन धमाका कहां हुआ यह रहस्य बना हुआ है। इस धमाके के उपरांत प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए यह जानने के लिए किअक्सर यह धमाका हुआ कहां।


तहसीलदार नंगल डीपी पांडे ने कहा कि क्षेत्र की सभी औद्योगिक इकाईयों के मैं सपर्क में हूं वहां कोई धमाका नहीं हुआ और हो सकता है कि यह धमका आसमान में हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed