फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MP Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh at Una.

अनुराग के तीखे बोल, कहा-प्रदेश में माफिया राज, सरगना हैं वीरभद्र

Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
MP Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh at Una.

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकार के मुखिया न होकर माफिया के सरगना के रूप में काम कर रहे हैं। आलम यह है कि प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे और कांग्रेस संगठन के नेता माफिया राज को संरक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


इसके कई उदाहरण ऊना और बिलासपुर जिलों में ही मौजूद हैं। अनुराग शनिवार को ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि भाजपा हिमाचल में माफिया राज और अपराध के खिलाफ 21 फरवरी से जनांदोलन की शुरूआत करने जा रही है। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में प्रदेश भर में मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक करीब 100 विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान को माफिया हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान का नाम दिया गया है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि के लिए निर्माणाधीन डोम गिरने की घटना के पीछे बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यह ठेका जिस कंपनी को दिया गया उसकी सात दिन के भीतर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

माफिया की रक्षा तो गरीबों पर लाठियां चला रही सरकार

MP Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh at Una.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और अधिकारी एक साथ मिलकर नोट एकत्र करने में लगे हैं, उन्हें आम आदमी की जिंदगी की परवाह नहीं। अनुराग ने कहा कि भाजपा प्रदेश से शराब माफिया, वन माफिया को उखाड़ने के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।

वहीं प्रदेश को कांग्रेस से मुक्त करवाने के साथ ही प्रदेश माफिया से भी मुक्त हो जाएगा। बिलासपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उसका परिवार ड्रग माफिया को संरक्षण दे रहा है। जिसके चलते पुलिस उक्त आरोपियों को तो बचा रही है, लेकिन गरीबों पर लाठियां भांजी जा रही हैं।

लोगों ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई लेकिन कोई अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नेता वन अधिकारी को मारने की कोशिश करते हैं, ईमानदार डॉक्टर को गिरेबान से पकडने की कोशिश होती है, लेकिन सरकार फिर भी अधिकारी और डॉक्टर के खिलाफ ही कार्रवाई करती है। सांसद ने कहा कि हिमाचल को यदि बचाना है तो प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाना ही पड़ेगा।

भाजपा का माफिया राज हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान कांग्रेस का तंबू उखाडने में अहम साबित होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल राणा, भाजयुमो के जिला महामंत्री और जिला परिषद सदस्य लखवीर लक्खी, युवा नेता स्वराज टिकड़ा, डीसीए के जिलाध्यक्ष मदन पुरी, राज कुमार पठानिया समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed