{"_id":"5e9491ba8ebc3e7693222e8b","slug":"lockdown-himachal-these-86-hotspot-areas-of-five-districts-will-also-remain-sealed-in-lockdown-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पांच जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र लॉकडाउन-2 में भी रहेंगे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पांच जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र लॉकडाउन-2 में भी रहेंगे सील
Mon, 13 Apr 2020 10:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
ऊना में ग्रामीणों ने लगाया नाका
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को लॉकडाउन-2 की घोषणा होने जा रही है। प्रधानमंत्री जो भी निर्णय लेंगे लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सूबे के पांच जिलों में कोरोना के मद्देनजर चिह्नित किए गए 86 हॉटस्पॉट 14 अप्रैल के बाद भी अगले आदेश तक पूरी तरह सील रहेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र की तर्ज पर जान भी बचानी है, जहान भी बचाना है टैगलाइन के तहत इन क्षेत्रों में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यहां कर्फ्यू में कोई ढील नहीं मिलेगी और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों के लोगों को घर द्वार पर राशन, दूध, किराना, दवाइयां, सब्जियां जैसी रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इन सभी क्षेत्रों में मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। सरकार के इस टैगलाइन के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में 14 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन