फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kishan kapoor statement over kerosene oil quota

केंद्र से करेंगे मिट्टी के तेल का कोटा बढ़ाने की मांग: किशन कपूर

Sat, 21 Apr 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Sat, 21 Apr 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
kishan kapoor statement over kerosene oil quota

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष सूबे का मिट्टी के तेल कोटा बढ़ाने की मांग रखी जाएगी। इसके लिए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलेंगे। 

विज्ञापन


यह बात खाद्य आपूर्ति मंत्री ने धर्मशाला में उज्ज्वला दिवस के कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल के लिए केंद्र से मिट्टी के तेल का कोटा 5000 मीट्रिक टन था, जो कांग्रेस सरकार में सिर्फ 1000 मीट्रिक टन ही रह गया था। 

विज्ञापन

2019 के चुनावों में रखें ध्यान 

kishan kapoor statement over kerosene oil quota

इससे साफ है कि वीरभद्र सरकार गरीब लोगों की समस्या को न समझकर उनका हक मारने पर तुली थी। हिमाचल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए फिर से मिट्टी के तेल को कोटा बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा।  

उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम के बहाने खाद्य आपूर्ति मंत्री ने महिलाओं से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और सूबे की जयराम सरकार मिलकर हिमाचल का विकास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed