फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kiratpur-Manali forelane will be completed only during the tenure of BJP govt

भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन: जयराम

Fri, 30 Aug 2019 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Kiratpur-Manali forelane will be completed only during the tenure of BJP govt
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम पूरा होगा। कांग्रेस विधायकों सुंदर सिंह ठाकुर और रामलाल ठाकुर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने सदन में यह आश्वासन दिया। बताया कि एक भाग का टेंडर अवार्ड कर दिया है। दूसरा टेंडर भी जल्द देने की तैयारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिमाचल में 12 हजार आउटसोर्स कर्मियों के लिए नहीं बनेगी कोई नीति, सीएम ने किया खुलासा
विज्ञापन

कहा कि छोटे ठेकेदारों की बड़ी कंपनियों के पास फंसे 42 करोड़ जल्द उपलब्ध करवाने तथा गलत अलाइनमेंट के चलते मुआवजा देने में आई दिक्कतों को दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए किरतपुर-मनाली फोरलेन बहुत महत्वपूर्ण है। इस सड़क से चंडीगढ़ तक सफर सुगम और कम होगा। सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के फैसले सहित ये खबरें रहीं सुर्खियों में
यह कार्य जिस कंपनी को सौंपा था, वह वित्तीय संकट के चलते जून 2018 में इसे छोड़कर चली गई। किरतपुर से नेरचौक खंड में शेष कार्य फिर शुरू करने को इसे 2 भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग का कार्य किरतपुर से कैंचीमोड़ (0.00 से 12.750 किलोमीटर) तथा बिलासपुर बाईपास से नेरचौक तक (158.850 से 182.415 किलोमीटर) है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की थीं। केएनसीईएल कंपनी को लेटर ऑफ  एक्सप्टेंस जारी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : मंत्रियों और विधायकों के बढे़ंगे वेतन-भत्ते, दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश
दूसरे भाग के लिए टेंडर की प्र्रक्रिया जारी है। इससे पूर्व विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में सरकार बदलने के बाद से सड़क निर्माण कार्य रुक गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाइवे तो घोषित कर दिए, लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने छोटे ठेकेदारों के 42 लाख रुपये फंसने और सड़क का निर्माण कार्य बंद होने पर चिंता जताई।

इंदौरा के मंड में खनिज ढुलाई को बनेगी अलग सड़कें

इंदौरा के मंड क्षेत्र में खनिज की ढुलाई करने वाले वाहनों के लिए अलग सड़क बनाई जाएगी। भाजपा विधायक रीता धीमान के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि मंड क्षेत्र में खनन ढुलाई करने वाली गाड़ियों के कारण सड़कों की हालत खराब हो गई है।

क्षेत्र में 16 क्रशर लगे हैं। इनमें नौ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि क्रशर को जाने के लिए अलग सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

इससे पूर्व विधायक रीता धीमान ने सरकार के जवाब पर असंतुष्टि जताई। उन्होंने मंड क्षेत्रों को नो माइनिंग जोन घोषित करने की मांग की। कहा, यही हाल रहा तो इंदौरा की सारी भूमि बंजर हो जाएगी।

उद्योग मंत्री ने बताया कि यह क्षेत्र पौंग बांध क्षेत्र के साथ लगता है। ऐसे में क्षेत्र में खनन करना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कई क्षेत्र पानी में डूब जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वे भाजपा के हों या कांग्रेस के।

साइकोलॉजी विषय शुरू करने को होगा सर्वे

 शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साइकोलॉजी विषय शुरू करने के लिए एससीईआरटी सोलन से सर्वे करवाया जाएगा। अगर विषय को पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक हुई तो इसे शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि साल 2010 में साइकोलॉजी विषय के प्रवक्ता, पीजीटी के कैडर को डाइंग घोषित कर दिया गया है। वर्तमान में प्रदेश के सिर्फ  दस स्कूलों में इस विषय को पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed