{"_id":"5d68ceaa8ebc3e01656e729d","slug":"himachal-assembly-present-bill-to-hike-cm-minister-mla-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल : मंत्रियों और विधायकों के बढे़ंगे वेतन-भत्ते, दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल : मंत्रियों और विधायकों के बढे़ंगे वेतन-भत्ते, दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश
Fri, 30 Aug 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते फिर बढ़ाए जा रहे हैं। इस बारे में शुक्रवार को सदन में तीन बिल पेश किए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इन बिलों को प्रस्तुत किया गया। दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश किए गए।
विज्ञापन
अब कल यानी शनिवार को चर्चा के बाद ये बिल पास कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल, 2016 को कांग्रेस सरकार ने वेतन-भत्ते बढ़ाए थे। वेतन में लगभग 59 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
विधायक को पहले कुल वेतन-भत्ते के रूप में लगभग एक लाख 32 हजार रुपये मासिक मिलते थे। बढ़ोतरी के बाद ये राशी बढ़कर 2 लाख 10 हजार रुपये हो गई थी। करीब डेढ़ लाख रुपये मासिक वेतन पाने वाले मंत्री का वेतन 2.35 लाख रुपये मासिक हो गया था।
विज्ञापन
उस समय मुख्यमंत्री के वेतन को 65,000 रुपये से बढ़ाकर 95,000 रुपये मासिक किया गया था। कैबिनेट मंत्री के वेतन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये किया गया था। सत्कार भत्ते को 30,000 रुपये से बढ़ाकर 95,000 रुपये कर दिया गया था।
विधानसभा अध्यक्ष के वेतन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये और उपाध्यक्ष के वेतन को 45,000 रुपये से बढ़ाकर 95,000 रुपये किया गया था। मुफ्त यात्रा सीमा को 2 लाख से ढाई लाख रुपये किया गया था, जबकि यात्रा अग्रिम को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया गया था।