हिमाचल: मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के फैसले सहित ये खबरें रहीं सुर्खियों में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से मौसम की मार की खबरें खुर्खियों में रहती हैं। आज इससे हटकर एक खबर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो है मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते से संबंधित बिल पेश करने की। तीन बिलों को मात्र दो मिनट के अंदर पेश कर दिया गया। इसके साथ ही आसमानी बिजली आज भी कहर बनकर टूटी और बहुत से जानवरों की जान ले ली। इन्हीं सबके बीच एक खबर ने लोगों को थोडी खुशी पहुंचाई और वह है आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरियों से जुड़ी। जानिए कैसा रहा हिमाचल में खबरों के लिहाज से आज का दिन-
हिमाचल : मंत्रियों और विधायकों के बढे़ंगे वेतन-भत्ते, दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश
हिमाचल में विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्ते फिर बढ़ाए जा रहे हैं। इस बारे में शुक्रवार को सदन में तीन बिल पेश किए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से इन बिलों को प्रस्तुत किया गया। दो मिनट के भीतर तीन बिल पेश किए गए। अब कल यानी शनिवार को चर्चा के बाद ये बिल पास कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल, 2016 को कांग्रेस सरकार ने वेतन-भत्ते बढ़ाए थे। वेतन में लगभग 59 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आसमानी बिजली गिरने से सैंकड़ों भेड़-बकरियों की मौत, चंबा में भूस्खलन से सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-सिल्लाघराट मार्ग पर मरेडी के पास अचानक भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। जिससे सड़क बंद हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन सड़क से गुजर नहीं रहा था।ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क बंद होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं। सूचना मिलने के बाद लोनिवि के कर्मचारी मशीनरी के साथ सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। वहीं शिमला जिले में आसमानी बिजली ने कहर बरपा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
इन तीन जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौकरियां ही नौकरियां, जल्द करें आवदेन
शिमला, कांगड़ा और सोलन जिले के इन आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती हो रही है। अंतिम तारीख से पहले आप भी जल्दी आवेदन करें। जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों में इन पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शिमला जिले में बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से मशोबरा खंड में आंगनबाड़ी केंद्रों में एक कार्यकर्ता और सात सहायिकाओं के पद भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पति ने लगाई फांसी, पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोग गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जुनगा के साथ लगते कोटी में एक युवक ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है जिससे कई खुलासे हुए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...