Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cbse schools 109 teacher vacancies disabled candidates 2026

हिमाचल: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिव्यांग कोटे से भरेंगे शिक्षकों के 109 पद, इतना मिलेगा मासिक मानदेय

Tue, 24 Nov 2026 10:14 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 24 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षकों के 109 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। चार दिव्यांग श्रेणियों के तहत 19 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन
himachal cbse schools 109 teacher vacancies disabled candidates 2026
हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों के 109 पद भरे जाएंगे। - फोटो : एआई।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शिक्षकों के 109 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2026 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, ये नियुक्तियां नियमित आधार पर नहीं, बल्कि अधिकतम पांच साल के लिए अस्थायी रूप से की जाएंगी।

विज्ञापन


चार दिव्यांग श्रेणियों में भरे जाएंगे 109 पद
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शिक्षकों के पद चार श्रेणियों में बांटे गए हैं। इनमें श्रवण बाधित अभ्यर्थियों के लिए सबसे अधिक पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos






























दिव्यांगता श्रेणी पदों की संख्या
श्रवण बाधित 35
शारीरिक दिव्यांगता 31
दृष्टिबाधित 22
बहुदिव्यांगता 21
कुल पद 109
विज्ञापन

19 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 19 विषयों में शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इनमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट, संगीत, ड्राइंग, संस्कृत, प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा सहित अन्य विषय शामिल हैं। विषयवार पदों की बात करें तो वाणिज्य और हिंदी में सबसे अधिक आठ-आठ पद रखे गए हैं। वहीं, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, फाइन आर्ट, संगीत, ड्राइंग और संस्कृत में छह-छह पद भरे जाएंगे।

30 हजार रुपये मासिक मिलेगा मानदेय
इन पदों पर चयनित शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। हालांकि, एक शैक्षणिक वर्ष में केवल 10 महीने के लिए ही मानदेय मिलेगा। इस हिसाब से एक साल में अधिकतम तीन लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। नियुक्तियां अधिकतम पांच साल के लिए अस्थायी आधार पर होंगी। इसलिए इसे नियमित सरकारी नौकरी की भर्ती नहीं माना जाएगा।

45 साल होगी अधिकतम आयु सीमा
भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रोफार्मा पर आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 शाम पांच बजे रखी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी भर्ती संबंधी आधिकारिक निर्देशों में पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed