फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kasauli murder case beldar death side story

कसौली गोलीकांड: बेलदार की मौत से दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, रखी ये मांग

Mon, 14 May 2018 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मपुर (सोलन) Updated Mon, 14 May 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
kasauli murder case beldar death side story

कसौली गोलीकांड का दूसरा शिकार बने गुलाब सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुलाब सिंह लोनिवि में बेलदार पद पर थे। परिवार की रोजी-रोटी उन्हीं की कमाई से चल रही थी। उनकी दो बेटियां हैं, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन


गुलाब सिंह की मौत के बाद इनके सिर से न सिर्फ पिता का साया उठा है, बल्कि आर्थिक संकट भी बन गया है। गुलाब सिंह के घर जैसे ही उनकी मौत की खबर पहुंची रविवार को पूरे गांव के लोग जुट गए। गुलाब सिंह की पत्नी और दोनों बेटियां शोक में डूब गईं।
विज्ञापन


गुलाब सिंह की बड़ी बेटी रंजना ठाकुर डिग्री कॉलेज सोलन से बीए के अंतिम सत्र की पढ़ाई कर रही है, जबकि छोटी बेटी सपना 19 डिग्री कॉलेज धर्मपुर में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरी देने की मांग

kasauli murder case beldar death side story

रंजना और सपना ने बताया कि उनकी माता लंबे अरसे से मिर्गी की बीमारी से जूझ रही हैं। धर्मपुर के निजी क्लीनिक से इलाज चल रहा है। अब पिता का स्वर्गवास होने के बाद वह अकेले रह गए हैं। अब तो उनकी परवरिश करने वाला भी कोई नहीं है।

घर भी अभी-अभी बनाया है। उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। छोटी बेटी सपना ने सरकार से मांग की है कि जल्द उसकी बड़ी बहन को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि घर-परिवार और माता की बीमारी का इलाज का खर्च वहन कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed