फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur launched three new schemes on completing four years of modi govt

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सीएम जयराम ने शुरू कीं तीन योजनाएं

Sun, 27 May 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 27 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur launched three new schemes on completing four years of modi govt

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। होटल पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एलान किया कि तीन योजनाओं के अलावा अगले लोकसभा चुनाव से पहले बजट में शामिल सभी तीस नई योजनाओं को धरातल पर उतार दिया जाएगा। 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि जनमंच योजना से लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निपटारा होगा जबकि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता उपलब्ध करवाना है। हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर की प्रतिभूति और गैस चूल्हा दिया जाएगा।  

विज्ञापन

विभिन्न भागों के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना

jairam thakur launched three new schemes on completing four years of modi govt

इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश के विभिन्न भागों के लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनमंच योजना, स्वावलंबन योजना का विमोचन कर वितरण किया।

इसके बाद प्रदेश भर से आई 18 पात्र महिलाओं को हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के गैस कनेक्शन के दस्तावेज दिए। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.

राजीव सैजल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा और अनुराग ठाकुर के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक व शासन के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

किस योजना में क्या

jairam thakur launched three new schemes on completing four years of modi govt

जनमंच हर महीने के पहले रविवार को आयोजित किए जाएंगे। मंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ इलाके में जाकर लोगों की शिकायतें सुन मौके पर ही निस्तारण करेंगे। इस दौरान डीसी-एसपी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

तबादलों, रोजगार देने, मुकदमों, उद्घाटन और नई स्कीम, स्वास्थ्य केंद्र जैसी चीजों की मांग इस दौरान नहीं की जा सकेगी। मंत्री चालू योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे ताकि कमियों को दूर किया जा सके।

इसके अलावा लोगों की मांगें सुनेंगे ताकि आने वाले समय में उन्हें पूरा कराया जा सके। इसके अलावा लोगों से जुड़ने के लिए धाम का भी आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लगाया झाडू

jairam thakur launched three new schemes on completing four years of modi govt

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्रीय सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चौड़ा मैदान के अंबेडकर चौक पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर स्वच्छता अभियान का शुभारंत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed