तीन बड़े ज्वेलर्स की दुकानों पर आयकर छापे, शहर में हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शिमला में तीन प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकानों पर छापे मारे। इनमें एक दुकान माल रोड और दो दुकानें लोअर बाजार शिमला में है। इस कार्रवाई को पंचकूला से आई इनकम टैक्स की टीम ने अंजाम दिया।
विभाग को यह संदेह है कि इन ज्वेलर्स ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है और इसी प्रक्रिया में आयकर चोरी का अंदेशा है। नोटबंदी के बाद हिमाचल में आयकर विभाग की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
तीनों दुकानों की मिली थीं शिकायतें
शिमला शहर के इन तीनों प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकानों पर आयकर विभाग की अन्वेषण टीम ने दबिश दी। अतिरिक्त निदेशक अन्वेषण मनीष कुमार के नेतृत्व में यह टीम पंचकूला से शिमला आई इस टीम ने तीनों दुकानों पर छापेमारी की।
कारोबारियों की दुकानों के अलावा ज्वैलर्स के घरों पर भी छापे मारे गए। आयकर विभाग को इन तीनों दुकानों की शिकायतें मिली थीं।
कब्जे में लिए रजिस्टर और बिल
छापेमारी के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति है। इन तीन ज्वेलर्स की दुकानों के शटर पूरे दिन आधे बंद रहे। देर शाम तक दुकानों के भीतर मौजूद कीमती सामान का मूल्यांकन भी चलता रहा।
इसके रजिस्टर और बिल भी कब्जे में लिए गए हैं। आयकर विभाग लुधियाना में नियुक्त प्रधान निदेशक अन्वेषण प्रणीत सिंह सचदेवा ने तीनों दुकानों पर छापेमारी करने की पुष्टि की है।