फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Driver Bharti: 15 thousand applications received for filling 276 posts of drivers in HRTC

HRTC Driver Bharti: एचआरटीसी में चालकों के 276 पद भरने के लिए मिले 15 हजार आवेदन

Fri, 14 Apr 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम को 276 चालकों के पदों के लिए 15000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निगम में चालक बनने के लिए दो महिलाओं ने भी आवेदन किया है। छंटनी के बाद 15000 में से 13832 आवेदन सही पाए गए हैं। 

विज्ञापन
HRTC Driver Bharti: 15 thousand applications received for filling 276 posts of drivers in HRTC
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम को 276 चालकों के पदों के लिए 15000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निगम में चालक बनने के लिए दो महिलाओं ने भी आवेदन किया है। छंटनी के बाद 15000 में से 13832 आवेदन सही पाए गए हैं। प्रारंभिक ड्राइविंग परीक्षण मंडलीय स्तर शिमला मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला तारादेवी, मंडी मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला मंडी, हमीरपुर मंडल के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला बिलासपुर और धर्मशाला मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला जसूर में आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि सभी योग्य अभ्यार्थियों को डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेज दिए गए है, यदि किसी भी अभ्यार्थी को पत्र नहीं मिला हो वह संबंधित मंडलीय कार्यालय में दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकता है। प्रारंभिक ड्राइविंग परीक्षण में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों का अंतिम ड्राइविंग परीक्षण 1 मई से स्वचलित प्रणाली (8 ट्रैक, ग्रेडिएंट ट्रैक और एच ट्रैक) से आईडीटीआर सरकाघाट में होगा। स्वचलित प्रणाली परीक्षण में उतीर्ण हुए उम्मीद्वारों का चयन समय अवधि की मेरिट के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed