HP Big News: नए जिलों के गठन की कवायद तेज, हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, करवट बदलेगा माैसम
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। वहीं हाटी समुदाय को दिए गए एसटी दर्जे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। उधर, प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। वहीं पेंशनरों ने मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। वहीं केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने हाटी समुदाय के एसटी के दर्जे को बरकरार रखने का फैसला दिया है। वहीं प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, प्रदेश में तीन दिसंबर से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर से दो दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मंडी की सांसद कंगना रणौत ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर निशाना साधा। प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को वीकेंड पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।
नए जिलों के गठन की कवायद तेज
हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
पेंशनर्स करेंगे सचिवालय का घेराव, जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
तीन दिसंबर से बदलेगा माैसम, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
वीकेंड पर सैलानियों से पैक हुई पहाड़ों की रानी शिमला
सांसद कंगना रणाैत ने कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में प्राकृतिक खेती पर लोगों से किया संवाद
ऊना में होगी 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता
हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा निर्देश दिए कि प्रदेश की जनसांख्यिकी एवं भौगोलिक परिस्थितियों सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सर्वप्रथम मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार के हाटी समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने हाटी समुदाय के एसटी के दर्जे को बरकरार रखने का फैसला दिया है। हाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण डोगरा और अशोक शर्मा ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो सचिवालय का घेराव किया जाएगा और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेशभर में पेंशनर्स की मांगों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में तीन दिसंबर से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर से दो दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। तीन दिसंबर को भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। चार दिसंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को वीकेंड पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही शहर में सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ने लगी थी। दोपहर होते-होते शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार हो गए। रिज मैदान, स्कैंडल पॉइंट, जाखू और अन्य सभी सैरगाहों पर दिनभर भारी रौनक बनी रही। कई सैलानी अपने परिवार के साथ घूमता हुआ दिखाई दिया। कोई खूबसूरत वादियों के बीच सेल्फी लेने और तस्वीरें खींचने में मशगूल रहा। खिली हुई धूप ने सैलानियों के घूमने का पूरा मजा दोगुना कर दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
मंडी की सांसद कंगना रणौत ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिस कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, वह आज संविधान बचाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। पार्टी में गांधी परिवार के अलावा दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं के अधिकारों को कोई खास महत्व नहीं दिया जाता। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे हैं। शनिवार को आचार्य देवव्रत ने लोकभवन गेस्ट हाउस में लोगों से प्राकृतिक खेती पर संवाद किया। लोगों से संवाद के दाैरान आचार्य देवव्रत ने आज के खानपान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। आचार्य देवव्रत इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की 35 टीमें भाग लेंगी, जिनमें करीब 600 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
