{"_id":"6b0bafffd25a62a0730eaaea","slug":"kangra-car-hits-a-tree-on-the-sharp-bends-at-dhaliara-one-person-injured-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ों पर पेड़ से टकराई कार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ों पर पेड़ से टकराई कार, एक घायल
Sun, 29 Nov 2026 10:24 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:24 AM IST
सार
कांगड़ा जिले में एनएच-503 मुबारकपुर-रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर सड़क हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ढलियारा के तीखे मोड़ों पर पेड़ से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एनएच-503 मुबारकपुर-रानीताल मार्ग पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर सड़क हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 12:00 से 1 बजे के बीच हुआ। भरवाईं की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार पेड़ से टकराने के बाद रुक गई, अन्यथा वाहन गहरी खाई में गिर सकता था। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कार हरियाणा नंबर की कार में तीन लोग सवार थे। ढलियारा के तीखे मोड़ों से गुजरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। कार को नुकसान पहुंचा। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं, जिसे देर रात उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ढलियारा के तीखे मोड़ों पर लगातार हो रहे हादसों के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
