Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Number of ministers could rise to 15 if the number of seats increases, Find out what else will change due to

हिमाचल प्रदेश: सीटें बढ़ीं तो 15 हो सकती है मंत्रियों की संख्या, जानें परिसीमन से और क्या बदलेगा

Sun, 29 Nov 2026 10:47 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 10:47 AM IST
सार

अभी 68 सदस्यीय विधानसभा के आधार पर मंत्रिमंडल का आकार 12 सदस्यों का है। मुख्यमंत्री सुक्खू के मंत्रिमंडल में फिलहाल 11 सदस्य हैं और एक पद खाली है। यदि परिसीमन लागू होता है तो इसका असर मंत्रिमंडल के आकार पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Number of ministers could rise to 15 if the number of seats increases, Find out what else will change due to
15 हो सकती है मंत्रियों की संख्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 68 से बढ़कर 102 होती है तो इसका असर मंत्रिमंडल के आकार पर भी पड़ेगा। संविधान के प्रावधानों के तहत विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 फीसदी तक ही मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है। इस हिसाब से 102 सदस्यीय विधानसभा होने पर हिमाचल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 15 मंत्री बनाए जा सकेंगे। अभी 68 सदस्यीय विधानसभा के आधार पर मंत्रिमंडल का आकार 12 सदस्यों का है। मुख्यमंत्री सुक्खू के मंत्रिमंडल में फिलहाल 11 सदस्य हैं और एक पद खाली है।  संविधान के अनुच्छेद 164 (1ए) में मंत्रिपरिषद के आकार की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार किसी राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की कुल संख्या विधानसभा के कुल सदस्यों की 15 फीसदी से अधिक नहीं हो सकती। हालांकि, इस प्रावधान में मंत्रियों की न्यूनतम संख्या 12 रखने की व्यवस्था भी है।

विज्ञापन
Trending Videos

वीरभद्र सरकार में पूरा था 12 मंत्रियों का कोटा : हिमाचल
प्रदेश में अब तक मंत्रिमंडल का अधिकतम आकार मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्यों तक पहुंचा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 2012 से 2017 के कार्यकाल में 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद थी। पूर्व सीएम शांता कुमार के दूसरे कार्यकाल में 1990 में सात सदस्यीय मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। वर्ष 1983 में वीरभद्र के नेतृत्व में गठित शुरुआती मंत्रिमंडल भी सात सदस्यीय था। प्रदेश में अलग-अलग कार्यकाल में राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और पार्टी के भीतर संतुलन के आधार पर मंत्रिमंडल का विस्तार होता रहा। वर्ष 2003 में लागू 91वें संविधान संशोधन के बाद मंत्रिमंडल के आकार पर 15 फीसदी की सांविधानिक सीमा प्रभावी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा सीटें बढ़ने पर ये बदलाव होगा
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की मौजूदा 68 सीटों का 15 फीसदी 10.2 होता है, लेकिन न्यूनतम 12 मंत्रियों के प्रावधान के चलते अधिकतम संख्या 12 निर्धारित होती है। यदि विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़कर 102 हो जाती है तो 15 फीसदी के हिसाब से यह सीमा 15.3 होगी। चूंकि मंत्रियों की संख्या पूर्णांक में ही निर्धारित होती है और सांविधानिक सीमा से अधिक नहीं हो सकती, इसलिए मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 15 मंत्री बनाए जा सकेंगे।

विज्ञापन

विधानसभा की सदस्य संख्या बढ़ने के साथ मंत्रिमंडल का अधिकतम आकार बढ़ना सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप है। 15% की सीमा का उद्देश्य मंत्रिपरिषद को अनावश्यक रूप से बड़ा होने से रोकना और प्रशासनिक दक्षता बनाए रखना है। मंत्रियों की संख्या बढ़ने का अर्थ यह नहीं है कि सभी पद भरना अनिवार्य है। प्रशासनिक जरूरतों, क्षेत्रीय संतुलन और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए मंत्रिमंडल का आकार तय करना सीएम का विशेषाधिकार है। - अरुण शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी
परिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed