फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachli thali strat in BHAGAL Hotel

पर्यटन निगम के होटल भागल में हिमाचली थाली की सुविधा शुरू

Tue, 01 Mar 2022 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Himachli thali strat in BHAGAL Hotel
अगले चरण में कुफरी में शुरू होगी सेवा
विज्ञापन

189 में हिमाचली व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित आशियाना रेस्तरां के बाद दाड़लाघाट के होटल भागल में हिमाचली थाली की सुविधा शुरू कर दी है।
होटल के रेस्तरां में सैलानियों और स्थानीय लोगों को कांसे की थाली में हिमाचल के परंपरागत व्यंजन परोसे जाएंगे। अगले चरण में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी के चीनी बंगला स्थित कैफे ललित और फागू के होटल एप्पल ब्लॉसम में भी हिमाचली थाली की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। कांसे की एक बड़ी थाली, चार कटोरी और गिलास के सेट में हिमाचली थाली परोसी जा रही है। थाली में 4 सब्जियां, चावल, बटुरू और एक मीठा व्यंजन परोसा जा रहा है। अभी थाली में बासमती चावल दिए जा रहे हैं लेकिन भविष्य में पहाड़ी लाल चावल उपलब्ध करवाने की भी योजना है।
विज्ञापन

189 रुपये की थाली में मिलेंगे चार व्यंजन
आशियाना रेस्टोरेंट में सिर्फ 189 रुपये की हिमाचली थाली में सेपू बड़ी, सजरी बड़ी, कद्दू का खट्टा, अंबला, आलू पल्दा, गोभी पल्दा, चना रैंठा, चना मदरा, चना पनीर मदरा, राजमाह मदरा, लाहौली आलू साग, लिंगड़ूू, छूंछ साग, चलाई, आलू अनार दाना, तेलिये माह में से कोई चार सब्जियां और मीठे में बाथू की खीर, बदाना, नसास्ता, मीठा कद्दू या मीठा घीया में से एक व्यंजन ग्राहकों की पसंद के अनुसार परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 रुपये में घी के साथ सिड्डू
हिमाचली थाली के साथ घी और पहाड़ी सिड्डू भी परोसा जा रहा है। मीठा और नमकीन सिड्डू महज 90 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राहकों की मांग पर तिल, अफीम दाना और चूली के सिड्डू उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शक्कर, सौंफ और गरी के मीठे सिड्डू भी तैयार किए जा रहे हैं। सैलानी और स्थानीय लोग पैक करवा कर घर भी ले जा सकते हैं।

व्यंजनों को बढ़ावा देने की कोशिश : कश्यप
पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि परंपरागत हिमाचली व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचली थाली लांच की गई थी। आशियाना रेस्टोरेंट और होटल हॉलीडे होम के बाद होटल भागल में हिमाचली थाली शुरू की गई है। जल्द ही निगम की सभी यूनिट्स में हिमाचली थाली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed