{"_id":"610d45908ebc3ec3893a8c13","slug":"himachal-weather-today-rainfall-in-shimla-yellow-alert-for-august-8-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: शिमला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में आठ अगस्त के लिए येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: शिमला में झमाझम बरसे बादल, प्रदेश में आठ अगस्त के लिए येलो अलर्ट
Fri, 06 Aug 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:52 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। रविवार को प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को कसौली में 31, धौलाकुआं में 25, जुब्बड़हट्टी में 17, मंडी में 14, सुंदरनगर में 7, शिमला में 6 और सोलन में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। दोपहर तक शहर में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। शाम के समय शहर में धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.5, भुंतर में 32.8, मंडी में 32.2, बिलासपुर में 32.0, सुंदरनगर में 31.8, सोलन-नाहन में 31.0, कांगड़ा में 29.7, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 25.5, कल्पा में 21.7, डलहौजी में 19.2, कुफरी में 19.0 और केलांग में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, गुरुवार रात को कांगड़ा में 26.9, धर्मशाला में 23.8, पालमपुर में 14.2, मनाली में 10 और डलहौजी में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन