{"_id":"3e8f023432e59fc687a4a03ff852f932","slug":"himachal-state-election-commission-cancelled-the-leave-of-observers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: न होटल में ठहरेंगे, न निजी वाहनों में चलेंगे ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: न होटल में ठहरेंगे, न निजी वाहनों में चलेंगे ऑब्जर्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए तैनात किए गए 78 आब्जर्वरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर लगाया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार चुनाव के दौरान किसी भी ऑब्जर्वर को छुट्टी नहीं मिलेगी। विशेष परिस्थिति में भी ऑब्जर्वरों को राज्य निर्वाचन आयोग से अवकाश के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी। यह राज्य निर्वाचन आयोग पर निर्भर रहेगा कि ऑब्जर्वर को छुट्टी देनी है या नहीं।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक ऑब्जर्वर न किसी की गाड़ी में घूम सकेंगे और न ही किसी होटल में ठहरेंगे। इनके लिए सरकारी इस्तेमाल और सरकारी रेस्टहाउस में ही ठहरने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं, वाहनों पर भी संबंधित अधिकारियों को इलेक्शन ऑब्जर्वर लिखना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने ऑब्जर्वर को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया है। आयोग ने इनकी ड्यूटी नामांकन पत्र भरने से लेकर मतदान प्रक्रिया पूरी करने तक अपने स्थान पर तैनात रहने तग लगाई है।
पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश सचिवालय में कंट्रोल रूम बनाया गया गया है। 24 घंटे चलने वाले इस कंट्रोल रूम के लिए टेलीफोन नंबर -0177-2620152, 2620159, 2620154 और फैक्स नंबर-0177-2620152, 2620159 है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात ऑब्जर्वर से जानकारी चुनाव संबंधित जानकारी मिलेगी।