{"_id":"5b3c85314f1c1b97468b4884","slug":"himachal-govt-constituted-task-force-for-safe-travelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सफर कैसे हो सुहाना, टास्क फोर्स नीति आयोग को देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सफर कैसे हो सुहाना, टास्क फोर्स नीति आयोग को देगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव विनीत चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हादसे रोकने और लोगों का सफर सुहाना हो, इसको लेकर प्रदेश सरकार ने टास्क फोर्स गठित की है। इसमें चेयरमैन समेत 14 अफसरों की कमेटी गठित की गई है। मुख्य सचिव विनीत चौधरी कमेटी के चेयरमैन होंगे, जबकि पुलिस, लोक निर्माण विभाग, ट्रांसपोर्ट और अन्य विभागों के अफसर इसमें सदस्य होंगे। 31 जुलाई तक यह कमेटी नीति आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
कमेटी हिमाचल की तंग सड़कों, वाटरवेज, शहरों को सड़क से जोड़ना, रेल मार्ग आदि पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। हिमाचल में सड़कों की हालत दयनीय है। आए दिनों इन सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। क्रैश बैरियर न होने से हिमाचल में कई जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
बीते पांच महीनों में सड़क हादसों में करीब 250 लोगों की जाने गई हैं, जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। हिमाचल में हर महीने सैकड़ों नए वाहन पहुंचते हैं। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए सरकार के पास पार्किंग का भी अभाव है। यह कमेटी इन सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
यह होंगे टास्क फोर्स के सदस्य- परिवहन विभाग के प्रधान सचिव जगदीश चंद्र शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुख्य सचिव कमेटी के चेयरमैन होंगे। जबकि, शहरी विकास विभाग के एसीएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोनिवि), एसीएस पर्यटन, एसीएस ऊर्जा, प्रधान सचिव उद्योग, प्रधान सचिव पर्यावरण, प्रधान सचिव परिवहन, एमडी परिवहन, निदेशक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मंडी और निदेशक परिवहन को सदस्य बनाया गया है।