फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal girl student write to PM Modi about poor condition of road in Karsog

छात्रा ने पीएम मोदी को पत्र लिख लगाई गुहार, सरकार के हाथ-पैर फूले

Fri, 24 Feb 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Fri, 24 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal girl student write to PM Modi about poor condition of road in Karsog
मेगली गांव की 23 वर्षीय छात्रा कुसुम शर्मा

हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल करसोग की बदहाल सड़कों को लेकर पीएमओ ने प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। दरअसल, क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को देख मेगली गांव की 23 वर्षीय छात्रा कुसुम शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर लोगों की दिक्कतों से अवगत करवाया। 23 दिसंबर को भेजे गए पत्र पर पीएमओ ने संज्ञान लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जिला मंडी के दूरदराज के क्षेत्र करसोग उपमंडल में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए गुहार लगाई गई थी। कुसुम ने लिखा था कि नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को पाकर हम जैसे नागरिकों का मनोबल बढ़ा है। उम्मीद है कि समस्या का समाधान जरूर करेंगे।
विज्ञापन


कुसुम ने ग्रामीणों की तरफ से पीएम को यह पत्र भेजा था। कुसुम का कहना है कि मेगली गांव उपमंडल मुख्यालय से मात्र एक किलोमीटर दूर है। यहां से गुजरने वाली कच्ची सड़क कई गांवों को जोड़ती है। इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है। बाकी सड़कों का भी यही हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर बोले, जल्द होगी सड़क की टारिंग

Himachal girl student write to PM Modi about poor condition of road in Karsog
करसोग क्षेत्र की खस्ताहाल सड़क।

पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा के कारण हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं। धूल-मिट्टी के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी सड़कों की समस्या पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं। कुसुम ने कहा है कि प्रधानमंत्री के माध्यम से करसोग की सड़कों की बदहाली सुधर जाए तो करसोग क्षेत्र के लोगों के मुरझाए चेहरों पर आशा की किरण जाग उठेगी। 

करसोग हलके के विधायक व सीपीएस मनसा राम ने कहा कि करसोग के युवा भी जागरूक हैं। समय-समय पर लोक निर्माण विभाग से सड़कों की बदहाली को लेकर बात की जाती है। खस्ताहाल सड़कों के बारे में मेंटेनेंस करने के आदेश दिए जाते हैं। लोनिवि के मुख्य अभियंता करतार चंद ने कहा कि इस बारे में अधिशासी अभियंता करसोग से सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। मार्च महीने से करसोग की सड़कों का पैच वर्क व टारिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed