फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM jairam thakur wear white colour cap

हिमाचल की सियासत में एक और टोपी बन गई चर्चा का विषय

Thu, 04 Jan 2018 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 04 Jan 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal CM jairam thakur wear white colour cap

हरी और लाल टोपी की सियासत के बाद अब सफेद रंग की टोपी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन सकती है। बिना टोपी के सियासी सुर्खियों में आने वाले सीएम ठाकुर जयराम को आखिरकार अपने गृह जिले में टोपी पहननी पड़ी। वह भी सफेद रंग की।

विज्ञापन


आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भाजपा चिन्ह की टोपी जैसे ही भेंट की तो सीएम ने सहर्ष स्वीकार इसे पहन लिया। छोटी काशी मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सलापड़ में पहुंचते ही सीएम जयराम ठाकुर ने कमल के फूल लगी मलाणा टोपी पहनी तो टोपियों के रंग की सियासत के मायने बदलने की चर्चा आम हो गई।
विज्ञापन


हिमाचल में टोपियों के रंग को दशकों से राजनीति से जोड़ा जाता है। हरी टोपी को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तो लाल टोपी को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से जोड़ा जाता रहा। अब भाजपा की जयराम सरकार में टोपी का रंग बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब टोपी हरी या लाल नहीं है, इस पर पार्टी का चिन्ह आ गया है। सीएम को भाजपा चिन्ह की मलाणा टोपी में देखकर स्वागत के लिए पहुंचे समर्थकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

बिना टोपी ली थी सीएम पद की शपथ

Himachal CM jairam thakur wear white colour cap

जयराम ठाकुर ने सीएम पद की शपथ बिना टोपी के ली थी। बिना टोपी पहनकर शपथ लेना भी काफी चर्चा भरा रहा था। हालांकि, ऐसा नहीं है कि जयराम ठाकुर अकसर टोपी पहनते हैं, वे कभी लाल तो कभी अन्य रंगों की टोपी पहने भी देखे जा सकते हैं। अधिकतर बिना टोपी के ही नजर आते हैं। 

बिना टोपी के नजर नहीं आते थे वीरभद्र-धूमल
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल बिना टोपी के सार्वजनिक समारोह में कम ही नजर आते थे। वीरभद्र सिंह को अकसर हरे रंग की किन्नौरी टोपी पहने देखा जा सकता है। प्रेम कुमार धूमल अकसर लाल रंग की टोपी पहने नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed