{"_id":"d528dd14561e63ff1e848efe740644cf","slug":"governor-urmila-singh-statement-on-girl-rights-at-kinnaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को ये हक नहीं दिला पाईं राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को ये हक नहीं दिला पाईं राज्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह ने कहा कि किन्नौर की लड़कियों को पैतृक अधिकार मिलना चाहिए। इसके लिए सामाजिक जागरूकता की जरूरत है। इस अधिकार को दिलाने के लिए मैंने खुद कोशिश की, लेकिन ये परवान नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
प्रदेश की बदहाल सड़कों पर भी राज्यपाल ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से सड़कों को और ठीक करने की जरूरत है। वह सोमवार को राजभवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
उर्मिला सिंह ने कहा कि प्रदेश में लड़कियों का शिक्षा स्तर काफी अच्छा है। प्रदेश का माहौल भी अच्छा है। यहां के लोग भी अच्छे हैं, लेकिन प्रदेश में पर्यटन के लिहाज से सड़कें ठीक नहीं हैं। इनमें सुधार की काफी गुंजाइश है।
विज्ञापन
इस दिशा में सरकार को प्रयास करना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक आ सकें। राज्यपाल का कार्यकाल खत्म होने के बाद उर्मिला सिंह ने सक्रिय राजनीति में लौटने के साफ तौर पर संकेत दिए। लव जिहाद और बांग्लादेशी घुसपैठ के मामले में राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकरण की जांच करने के लिए वह सरकार से कहेंगी, जिससे पूरी तस्वीर सामने आ सके।