फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire broke out in truck near Jamali on Chandigarh-Manali highway, driver is safe

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जामली के पास ट्रक जलकर राख, चालक सुरक्षित

Mon, 07 Dec 2020 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Dec 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
fire broke out in truck near Jamali on Chandigarh-Manali highway, driver is safe
ट्रक जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर जामली के पास सोमवार सुबह ट्रक में अचानक आग लग गई। इससे ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक चालक लुधियाना से लोहा मिट्टी लेकर अल्ट्राटेक बागा जा रहा था।जानकारी अनुसार सोमवार सुबह स्वारघाट से आ रहे एक ट्रक में जामली के पास अचानक आग लग गई। ट्रक चालक लुधियाना से लोहा मिट्टी लेकर बागा जा रहा था। जामली के पास चढ़ाई पर ट्रक से धुआं उठने लगा। चालक ने ट्रक को साइड में खड़ा करके आग पर पानी फेंका। इससे आग और ज्यादा भड़क गई।

विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया। ट्रक चालक की पहचान दीपक सिंह (25) पुत्र मान सिंह गांव खारसी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आग लगने से ट्रक का काफी हिस्सा जल गया है। एएसआई ओम प्रकाश वशिष्ट ने बताया कि ट्रक में लगी लाग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक के सभी कागजात और चालक का लाइसेंस जल गया है। लगभग 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed