15 घंटे बाद लाहौल में फिर भूकंप का झटका, हिमखंड गिरने का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका लगा। साफ मौसम के बीच लगातार डोल रही धरती से क्षेत्र में हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है। वीरवार शाम 7:38 बजे भूकंप का झटका आया था, अब शुक्रवार सुबह 10:46 बजे दोबारा झटका महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 आंकी गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। अब छह से आठ जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
दोपहर बाद शहर में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.0, हमीरपुर में 20.2, कांगड़ा में 20.1, बिलासपुर में 20.0, मंडी में 17.9, सोलन में 17.2, नाहन में 13.9, शिमला में 11.2, धर्मशाला में 9.4 और केलांग में माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। केलांग, कल्पा, मनाली, भुंतर और कुफरी का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 13.0
मनाली - 3.0
कुफरी - 2.8
कल्पा - 2.4
भुंतर - 0.2
सुंदरनगर 0.1
शिमला 1.1