फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Crowds thronged Shiva temples on the Mondays of the month of Sawan.

Shimla News: सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged Shiva temples on the Mondays of the month of Sawan.
शिमला। सावन माह के तीसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शिवलिंग का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के मिडिल बाजार स्थित शिव मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए थे। सुबह 5:30 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 11 बजे के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कई श्रद्धालुओं को हाथ में जल का लोटा लेकर भगवान शिव के दर्शन के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा लिफ्ट के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर और कालीबाड़ी शिव मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article