{"_id":"5cae0a28bdec22143a67fd1e","slug":"the-drunken-migrant-worker-attempt-to-attack-the-judge-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत प्रवासी ने महिला जज पर की दराट से हमला करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत प्रवासी ने महिला जज पर की दराट से हमला करने की कोशिश
Wed, 10 Apr 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत एक प्रवासी युवक ने मंगलवार दोपहर को देहरा कोर्ट में तैनात महिला जज पर दराट से हमला करने की कोशिश की। महिला ने पहले खुद को हमले से बचाया, फिर वकीलों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उस तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार देहरा न्यायालय की जज शीतल शर्मा अपने निवास से दोपहर का खाना खाकर कोर्ट की ओर पैदल जा रही थीं।
विज्ञापन
महिला जज का निवास कोर्ट परिसर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है और यह आम रास्ता भी है। उसी रास्ते पर प्रवासी युवक लक्षण रॉय निवासी जिला रामपुर (पश्चिम बंगाल) हाथ में दराट पकड़े आ रहा था। आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
उसने एकाएक महिला जज पर दराट से हमला कर दिया, लेकिन जज ने आरोपी के हमले से खुद को बचा लिया। इतने में वहां मौजूद वकीलों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सूचित कर दिया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे कांगड़ा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड दी गई है।