{"_id":"58aa852e4f1c1b5354b22e72","slug":"some-person-robbed-38-quintals-copper-from-electricity-board-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा 38 क्विंटल तांबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा 38 क्विंटल तांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Feb 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर में रविवार देर रात करीब आधा दर्जन बदमाशों ने राज्य बिजली बोर्ड के स्टोर में लूटपाट कर डाली। चौकीदार को बंधक बनाकर लुटेरों ने यहां से करीब 38 क्विंटल तांबा लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला पुलिस के अनुसार मल्याणा में बदमाशों के एक गिरोह ने बिजली बोर्ड के स्टोर में ये लूटपाट की। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश एक जीप और पिकअप में सवार होकर यहां पहुंचे।
विज्ञापन
इन्होंने स्टोर के चौकीदार को रस्सी से बांध दिया और फिर लूटपाट कर डाली। काफी देर तक बदमाशों ने स्टोर में रखा तांबा उठाकर अपनी गाड़ियों में डाल दिया। इसके बाद ये मौके से फरार हो गए। कुल मिलाकर 38 क्विंटल ताबा चोरी किया गया है।
विज्ञापन
बाद में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। शिमला के अलावा बाकी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है।