फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Showroom Owner Commit Suicide at Mandi.

अपने ही शोरूम में फंदे से लटका मिला कारोबारी, मौत पर सस्पेंस

Tue, 07 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Tue, 07 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Showroom Owner Commit Suicide at Mandi.

तीन शोरूम का मालिक अपने ही एक शोरूम के भीतर पंखे में फंदे से लटका मिला है। यूपी का यह कारोबारी हिमाचल के कई शहरों में शोरूम चला रहा था। पुलिस के अनुसार मंडी के पधर बाजार में बस स्टैंड के समीप रेडीमेड कपड़ों का व्यापारी बेडशीट के बने फंदे में लटका मिला है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड के अलावा दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उसने ये कदम क्यों उठाया। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार पुत्र फूल सिंह (41) मूल निवासी यूपी कई सालों से हिमाचल में रह रहा था। उसने कुल्लू में शादी की थी। परिवार के साथ भुंतर में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम में ही सो गया था मालिक, फंदे से लटका मिला
मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी प्रीतम सिंह जरियाल ने बताया कि संतोष कुमार के कुल्लू, मंडी के पधर और हमीरपुर जिला के नादौन में तीन शोरूम हैं। तीनों शोरूमों का कामकाज संतोष कुमार स्वयं देखता था। तीनों शोरूमों में उसने सेल्समैन रखे हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि संतोष कुमार शनिवार को पधर पहुंचा। उसके वर्कर पधर अस्पताल के पास किराए के मकान में रहते थे। शनिवार को दुकान का हिसाब-किताब करने के उपरांत संतोष शोरूम में अकेला सो गया। जबकि वर्कर अपने किराये के कमरों में चले गए।

शोरूम की एक चाबी मालिक के पास ही थी। संतोष कुमार के वर्करों ने बताया कि उनके मालिक ने रविवार को कुल्लू लौट जाना था। सोमवार सुबह संतोष कुमार के वर्कर शोरूम खोलने बस स्टैंड के पास पहुंचे। दुकान का शटर बंद था। लेकिन, उसमें ताला नहीं था।

वर्कर ने शटर उठाया और अंदर दाखिल हुआ। शोरूम के पीछे सीक्रेट रूम में मालिक का शव पंखे के कुंडे से लटका देख वह दंग रह गया। वर्कर ने घटना की सूचना संतोष की पत्नी के मामा को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव को ससुरालियों को सौंप दिया।


संतोष के परिजनों को भी अवगत करवा दिया गया है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। संतोष की दो बेटियां हैं। हालांकि, किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed