{"_id":"e36a7cf916f3ea40987e6a9920dd23bc","slug":"obscene-video-ols-school-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फिल्म मामले में प्रिसिंपल और टीचर दिल्ली तलब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फिल्म मामले में प्रिसिंपल और टीचर दिल्ली तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के ओएलएस स्कूल में अश्लील फिल्म दिखाने के मामले को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी ने भी कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी ने मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। वहीं, जांच कमेटी भी अभी तक अपनी जांच शुरू नहीं कर पाई है। स्कूल प्रधानाचार्य और आरोपी शिक्षक को इस मामले को लेकर दिल्ली तलब किया गया है।
विज्ञापन
इसके चलते जांच कमेटी दोनों के आने का इंतजार कर रही है। जबकि, पुलिस इस इंतजार में है कि कोई अभिभावक या स्कूल प्रबंधन की ओर से शिकायत करे और वह कार्रवाई अमल में लाए। इधर, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी ने ओएलएस कान्वेंट स्कूल में फिल्म दिखाए जाने की घटना का कड़ा विरोध किया है। पार्टी के सचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है।
विज्ञापन
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा कर्मचारी की पिटाई से प्रतीत होता है कि सरकार के सभी आदेशों की निजी स्कूल परवाह नहीं करते। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम सिंह गौतम, जिला सचिवालय सदस्य भूप सिंह भंडारी, राजेश ठाकुर समेत गोविंद भंडारी ने मारपीट करने वाले शिक्षक को निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, अश्लील फिल्म दिखाए जाने की न्यायिक जांच हो।
विज्ञापन
इस मामले में दोषियों को सख्त सजा दी जाए। एसपी कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर मामले को देख रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी अभिभावक और न ही स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शिकायत मिलेगी पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।