फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jeep met accident at mandi, two died.

खाई में गिरी जीप, चाचा भतीजे की मौत

Tue, 18 Nov 2014 09:55 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
jeep met accident at mandi, two died.

हिमाचल के जिला मंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जीप के गहरी खाई में गिरने से चाचा भतीजे की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह पांच बजे हुआ। सराजघाटी के छतरी के समीप मथराला में हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि जीप सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के कारण जीप के परखच्चे उड़ गए हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब चालक गाड़ी को मोड़ रहा था। मगर एकाएक यह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। मामले की जांच चल रही है।

गाड़ी को मोड़ने गया था चालक

jeep met accident at mandi, two died.

पुलिस जानकारी के अनुसार जीप नंबर एचपी 65ए-0317 को मोड़ने के लिए चालक छतरी के समीप मथराला ले गया था। मोड़ते समय जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जीप गिरने का पता लगते ही छतरी से व्यापार मंडल भगवान दास समेत अनेक व्यापारी और लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस और लोगों ने हादसे का शिकार दोनों युवकों को काफी मशक्कत से सड़क तक पहुंचाया। मृतकों की पहचान पप्पू राम पुत्र तेज सिंह और चालक भोगनू राम पुत्र भूप सिंह निवासी समीह गांव के रूप में हुई है। दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। हादसे से समीह गांव में मातम छा गया है।

छतरी व्यापार मंडल के प्रधान भगवान दास ने बताया कि पप्पू राम नौ सालों से छतरी में ट्रंक और हमाम बनाने का काम करता था। छतरी व्यापार मंडल ने हादसे के बाद सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बाजार बंद रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed