फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Taxi driver brought passengers from Bijnor under the pretext of sick mother

बीमार मां के बहाने बिजनौर से सवारियां लेकर सोलन पहुंचा टैक्सी चालक, केस दर्ज

Sat, 23 May 2020 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Taxi driver brought passengers from Bijnor under the pretext of sick mother
सांकेतिक तस्वीर

मां की बीमारी का बहाना बनाकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सवारियां ढोने वाले चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चालक ने अपना आधार कार्ड लगाकर कर्फ्यू पास के लिए आवेदन किया था। इसमें बिजनौर में बीमार मां को देखने जाने का जिक्र था, लेकिन चालक वहां से टैक्सी में एक महिला, उसके भाई व बेटे को लेकर सोलन पहुंच गया। तीनों की जानकारी प्रशासन को नहीं दी गई और सभी अपने फ्लैट में चल गए। नगर परिषद की टीम ने फ्लैट के बाहर होम क्वारंटीन का बोर्ड भी लगा दिया।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्य आरक्षी मनोहर लाल टीम के साथ होम क्वारंटीन लोगों को जांचने पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली। फ्लैट मालिक सलीम निवासी आकाश कांप्लेक्स वार्ड नंबर 9 ने बताया कि उसने अपनी पत्नी समरीन बच्चे पुकेज तथा साले रिजवान को नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश से सोलन लाने के लिए पंकज मेहता निवासी कायलर की टैक्सी बुक की थी। टैक्सी मालिक ने चालक को नजीबाबाद से इसकी पत्नी साले व बेटे को लाने के लिए सोलन से भेजा। चालक इंद्रजीत 20 मई को उसके परिवार को लेकर सोलन पहुंच गया था।
विज्ञापन


20 मई को ही नगर परिषद ने इसके फ्लैट के बाहर होम क्वारंटीन का बोर्ड लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने जब कर्फ्यू पास की जांच की तो पास में आवेदक इंद्रजीत का आधार नंबर व गाड़ी का नंबर अंकित था। सोलन से यह पास रिजवान व समरीन के साथ सोलन से नजीबाबाद जिला बिजनौर जाने के लिए बनाया गया था। उपरोक्त कर्फ्यू पास में इंद्रजीत ने सोलन से बिजनौर जाने का कारण मां के बीमार होने की बात कही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि भादंसं की धारा 420, 188, 269 व 34 आईपीसी मुख्य के तहत रिजवान, समरीन तथा इंद्रजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed