फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girl commit suicide at kangra.

आपको हिलाकर रख देगा मासूम के सुसाइड का ये सच

Wed, 07 Jan 2015 08:55 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
girl commit suicide at kangra.

दोस्तों के बाद अब टीचर भी उसका मजाक उड़ाने लगे थे। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पढ़ाई में थोड़ी कमजोर थी। उसकी इसी बात का सभी मजाक उड़ाने लगे। दोस्तों के बाद अब क्लास टीचर भी उसपर हंसते थे।

विज्ञापन


मजाक की हदें पार हो गई। वह परेशान रहने लगी। घर में किसी को कुछ बताया नहीं और खुद अंदर ही अंदर से घुटने लगी थी। आखिरकार उसने फैसला किया कि अब वह और नहीं सहेगी। ये सारा कुछ एक कागज पर लिख दिया।
विज्ञापन


फिर अकेला पाकर खुद अपने कमरे में फंदा लगा लिया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के पालमपुर का है।

पुलिस में नहीं गए अभिभावक

girl commit suicide at kangra.

छात्रा ने यह आत्महत्या तीन दिन पहले की है। हालांकि मामला पुलिस में नहीं गया है। छात्रा की हत्या का मामला कई लोगों में चर्चा का विषय बना है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने एक सुसाइड नोट में लिखा है कि वह पढ़ने में कमजोर है।

इस बात पर अध्यापक और उसके सहपाठी भी मजाक उड़ाते थे। इससे परेशान छात्रा ने यह कदम उठाया है। पढ़ाई को लेकर उसका मजाक उड़ाया जा रहा था, इससे वह परेशान है। इस बात को लेकर उसने यह कदम उठाया है। आत्महत्या करने के दिन वह स्कूल भी नहीं गई थी।

साथ ही उसके परिजन कहीं बाहर काम पर गए थे। उसने पीछे से यह कदम उठा लिया। पंचायत प्रधान ने कहा कि उसे दो दिन बाद सूचना मिली कि उनकी पंचायत में छात्रा की मौत हुई है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि ऐसा मामला पुलिस में नहीं आया है। इसकी कोई शिकायत करते हैं तो वे कार्रवाई करेंगे। अन्यथा, वह अपनी तरीके से भी इसकी छानबीन करेंगे।

लापता युवती की तलाश कर रही है सीबीआई

girl commit suicide at kangra.

इधर, सीबीआई ने ऊना से एक युवती के किडनैपिंग मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने युवक और युवती दोनों को ही यह संदेश भी भेजा है कि अगर वे सीबीआई के समक्ष आत्मसमर्पण करते हैं, तो उन्हें पूरा सरंक्षण दिया जाएगा।

हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को रेफर किया है। एक नवंबर 2014 से ऊना के बंगाणा क्षेत्र ये दोनों युवक-युवती लापता हैं। युवती इंदुबाला और युवक मनजीत कुमार की दोनों की आयु लगभग साढे़ 19 साल है। इस बारे में पहले ऊना के बंगाणा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ।

युवती के पिता ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। दस जमा दो की परीक्षा पास करने के बाद दोनों कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। इसी बीच वे लापता हुए हैं। पुलिस की जांच से असंतोष जताते हुए युवती के परिजनों की गुहार पर हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को भेजा है। अब सीबीआई इस मामले में दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सूचना देने वाले को ईनाम

girl commit suicide at kangra.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आम लोगों से भी गुहार लगाई गई है कि अगर किसी को दोनों के बारे में कोई सूचना मिले तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को मोबाइल नंबर 9418614510 पर सूचना दी जा सकती है। अगर दोनों को ही किसी से कोई भय हो तो सीबीआई उन्हें आश्वस्त करती है कि उनकी पूरी तरह से हिफाजत की जाएगी।

जल्द इनाम घोषित कर सकती है सीबीआई
दोनों युवक-युवतियों का पता देने वालों को सीबीआई जल्दी ही इनाम भी घोषित कर सकती है। सीबीआई की शिमला शाखा ने इस संबंध में एक प्रस्ताव आगे सीबीआई मुख्यालय को भी मंजूरी को भेज दिया है।

एक और छात्रा हुई लापता

girl commit suicide at kangra.

उधर, हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के कांगू बटराण से लापता हुई एक छात्रा का अभी तक कोई पता नहीं चला है। कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही उक्त छात्रा चार दिन पूर्व घर से कॉलेज के लिए आई थी, परंतु घर नहीं पहुंची।

परिजनों ने अपने रिश्तेदारों व जान पहचान वालों के घर उसे ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस से छात्रा को ढूंढने की गुहार लगाई है। एसपी अजय बौद्ध ने कहा कि छात्रा को पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में छात्रा के दोस्तों और करीबीयों से भी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed