फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI seeks service record of Tilak Raj

सीबीआई ने मांगा आरोपी तिलक राज का रिकॉर्ड, खुलेंगे कई राज

Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
CBI seeks service record of Tilak Raj

सीबीआई ने प्रदेश सरकार से रिश्वत के आरोपी तिलक राज का ट्रैक रिकॉर्ड मांगा है। सीबीआई ने पूछा है कि तिलक राज कब से कब तक बद्दी में तैनात था। नौकरी के दौरान आरोपी के खिलाफ कोई विभागीय जांच हुई है तो उसकी रिपोर्ट दी जाए। प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग को इसकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


तिलक राज बद्दी में संयुक्त पद पर तैनात था। सरकारी नौकरी में उसका ज्यादातर कार्यकाल बद्दी में ही बीता। हालांकि, बद्दी में उद्योग विभाग जीएम का दफ्तर है, लेकिन संयुक्त निदेशक होने पर भी आरोपी ने बद्दी नहीं छोड़ा। आरोपी ने बद्दी में संयुक्त निदेशक का दफ्तर ही खुलवा दिया था।
विज्ञापन


कई बार तो निदेशालय को बाईपास कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी। तिलक राज के इसी रवैये को लेकर निदेशक ने उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए। निदेशक स्तर से सरकार को 9 शिकायतों का पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने उद्योग विभाग के निदेशक का ही तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस में भी आरोपी तिलक राज की शिकायत हुई है। उद्योग विभाग में तिलक राज के खिलाफ जांच की मोटी फाइल बनी है। सचिवालय के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस महीने के अंत तक तिलक राज का रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपा जाना है। 


कई उद्योगपतियों ने की है शिकायत
बद्दी में कई उद्योगपतियों ने सरकार और विभाग से तिलक राज के खिलाफ शिकायतें की हैं। लेकिन यह शिकायतें विभाग और सरकारी अलमारियों में पड़ी धूल फांक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed