फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP and SFI Workers Fights at Kullu College.

एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, 4 घायल

Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 07 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
ABVP and SFI Workers Fights at Kullu College.

हिमाचल के कुल्लू कॉलेज में सोमवार को दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। प्राध्यापकों ने बीच-बचाव कर कार्यकर्ताओं को छुड़वाया। घटना में एबीवीपी के एक और एसएफआई के तीन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले में क्रॉस केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शिक्षा नीति को लेकर एबीवीपी ने रैली निकाली। इससे पहले ही एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन


रैली समाप्त होने के बाद किसी टिप्पणी को लेकर दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ एकजुट हो गए। देखते ही देखते दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। मौके पर कुछ प्राध्यापकों ने बीच-बचाव कर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया है।

दोनों सगठनों ने एक दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

ABVP and SFI Workers Fights at Kullu College.

एबीवीपी का कार्यकर्ता अविनाश, एसएफआई कार्यकर्ता अजय, विशाल और हितेश को चोटें आई हैं। जिनका मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले को लेकर दोनों संगठन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

एबीवीपी के प्रेस सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले संगठन को कत्तई सहन नहीं किया जाएगा। एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर ही लड़ाई हुई है। एसएफआई कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब कर रही है।

एसएफआई के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पहले टिप्पणी की थी। जिसका जवाब दिया गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तैश में आकर लड़ाई की है। इस तरह एबीवीपी शैक्षणिक माहौल को खराब करने में जुटी हुई है।

वहीं इस संबंध में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed