फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person killed his wife and then commit sucide.

शराब के लिए पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी लगाया फंदा

Fri, 04 Sep 2015 06:46 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
a person killed his wife and then commit sucide.

शराब पीने से मना करने पर एक शख्स इतना भड़क गया कि इसने पत्नी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जब जान नहीं गई तो पेड़ से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या करने का ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के कुल्ल में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां मणिकर्ण घाटी के चौंग में एक वैहशी पति ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में अपनी जान देने के मकसद से उसने खुद पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। लेकिन सफल न होने के कारण बाद में उसने सेब के पेड़ से फांसी लगा कर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने से किया था मना

a person killed his wife and then commit sucide.

पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले का एक प्रत्यक्षदर्शी भी रहा। प्रत्यक्षदर्शी गोविंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि नरेंद्र नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ चौंग क्षेत्र के देड़ीसेरी गांव में बतौर मेहमान पहुंचा। वहां उसने सुबह ही शराब का सेवन करना चाहा। लेकिन पत्नी ने उसे शराब पीने से रोक दिया। इस पर नरेंद्र आपा खो बैठा और बहसबाजी करने लगा।

बाद में वह गोविंद के कमरे में पड़ी कुल्हाड़ी लाया और अपनी धर्मपत्नी कमला शाही (33) के सिर पर वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही ढ़ेर हो गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस और कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने के लिए खुद पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। लेकिन जब जान नहीं गई तो उसने रस्सी को पेड़ पर बांध कर फंदा लगा लिया।

आंखों के सामने हुआ सारा घटनाक्रम

a person killed his wife and then commit sucide.

प्रत्यक्षदर्शी गोविंद ने पुलिस को बताया कि सब कुछ उसकी आंखों के सामने हुआ। हत्या से लेकर आत्महत्या तक का सारा घटनाक्रम देख वह सहम गया। वह नरेंद्र का पागलपन देखकर चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस दफा 302 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है जबकि शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

पांच दिन बाद भी नहीं मिला हत्यारे का सुराग
वहीं, जुब्बल क्षेत्र के सनाबा में हुई युवक की हत्या करने वाले का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 31 अगस्त को नेपाली युवक का एक घर से शव बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद इस युवक का शव कमरे के एक किनारे में सामान के नीचे छुपा कर रखा गया था।

पुलिस ने मौके पर जांच में पाया कि युवक को मारकर एक कमरे में सामान के नीचे छुपाकर रखा गया है। शव करीब दस दिन पुराना होने की भी संभावना जताई गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed