फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   19 years old Girl raped at Sirmaur, Video Clips.

नशा सुंघाकर युवकों ने किया युवती से रेप, वीडियो दोस्तों में बांटी

Thu, 09 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 09 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
19 years old Girl raped at Sirmaur, Video Clips.

19 साल की युवती को नशा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। फिर दो युवकों ने उसके साथ दुराचार कर डाला। बाद में अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर इसे दोस्तों में बांट दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है।

विज्ञापन


यहां एक गांव की युवती के साथ दो युवकों ने नशीली दवा सुंघाकर दुराचार को अंजाम दिया। मामला यहीं नहीं थमा। आरोपियों ने दुराचार की एक वीडियो भी बनाई जिसे वायरल कर दिया। इसको लेकर युवती ने दो लोगों के खिलाफ माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


युवती ने शिकायत में दो युवकों पर नशीली दवा सुंघाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो बनाई। बाद में पीड़िता को दोबारा मिलने के लिए ब्लैकमेल किया गया। ऐसा नहीं करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती घर में घुसकर युवती से किया रेप

19 years old Girl raped at Sirmaur, Video Clips.

19 वर्षीय युवती ने शिकायत में कहा है कि दिसंबर 2016 की एक रात करीब 11 बजे दरवाजे पर खटखटाने की आवाज आई। युवती ने सोचा कि पापा दरवाजा खटखटा रहे होंगे। दरवाजा खोलते ही दो युवक पंकज धीमान व दिनेश अचानक कमरे के भीतर दाखिल हुए।

युवकों ने मुंह पर अचानक रुमाल रखकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। करीब ढाई घंटे बाद होश आया तो देखा कि सामने दोनों आरोपी खड़े होकर उसकी वीडियो बना रहे थे। इसके बाद आभास हुआ कि आरोपियों ने रुमाल में नशीली चीज सुंघाकर गलत कार्य को अंजाम दिया है।

भयभीत लड़की ने डर के मारे परिजनों व रिश्तेदारों को इस बारे कुछ नहीं बताया। इसके बाद फिर से दोनों आरोपियों ने मिलने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। मिलने नहीं आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी देते रहे।

आरोपियों ने दोस्तों में बांट दी अश्लील वीडियो

19 years old Girl raped at Sirmaur, Video Clips.

दोनों आरोपियों ने उसकी निवस्त्र वीडियो को नेट पर डालने की भी धमकी दी। कुछ दिन बाद वीडियो को आरोपियों ने दोस्तों में वायरल कर दिया। वायरल हुई वीडियो काफी समय बाद किसी जानकार से पीड़िता तक पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने सारा मामला अपने परिजनों को बताया।

उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर दोनों आरोपियों पंकज धीमान व दिनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा-452, 376, 328, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed