Coronavirus: हिमाचल में आज होगा कर्फ्यू-लॉकडाउन पर फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन-कर्फ्यू जारी रखने पर आज फैसला होगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद लिया जाएगा। सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बारे में कोई निर्णय नहीं हो सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र का राष्ट्र के नाम संबोधन मंगलवार को 10 बजे होगा। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के तमाम बिंदुओं पर चर्चा होगी।
हिमाचल को छह हिस्सों में बांटने का एग्जिट प्लान कब से लागू होगा, इस पर भी मंगलवार को पीएम मोदी से मिले निर्देशों से ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रदेश में लॉकडाउन कबसे लागू किया जाना है। इस बारे में भी चर्चा की जाएगी। सरकार प्रदेश को छह हिस्सों में बांटने का एग्जिट प्लान बना चुकी है। इसमें सभी हॉटस्पाट जहां रेड जोन में रखे जाएंगे, वहीं दूसरे क्षेत्रों को भी ऑरेंज और ग्रीन जोन में रखा जाएगा।
वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में टास्क फोर्स ने सोमवार को राज्य सचिवालय में बैठक में एग्जिट प्लान पर चर्चा की। इस टास्क फोर्स की सोमवार को दूसरी बैठक थी। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। इसमें चर्चा हुई कि जहां खतरा कम है, वहां किस तरह की गतिविधियां शुरू कर सकते हैं, उन पर विचार किया जा रहा है। यह टास्क फोर्स भारत सरकार के निर्देश के अनुसार काम कर रही है।
विभागों से पूछा जा रहा है कि कौन सा विभाग किस काम को शुरू कर सकता है। इसमें स्वास्थ्य मानकों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इस बैठक में यह भी चर्चा हुई कि प्रभावित वर्गों के लिए की गई घोषणाएं कहां तक लागू हुई हैं। परिवहन, पर्यटन आदि क्षेत्रों के लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। छोटे दुकानदारों को भी बहुत हानि हुई है। उन्हें कैसे राहत पहुंचाई जाए, इस पर भी चर्चा हुई।
गेहूं की फसल के लिए एफसीआई से केंद्र खोलने की मांग
टास्क फोर्स की बैठक में चेरी और सेब समेत तमाम फसलों की मार्केटिंग पर भी चर्चा की गई। इसमें बाहरी प्रदेशों के बाजारों से भी संपर्क साधा गया। गेहूं की कटाई हो रही है। इसके लिए एफसीआई से बात होगी कि वह अपने केंद्र खोले। चारे की व्यवस्था करने के बारे में भी चर्चा की गई।
शराब के ठेके खुलने के संकेत
शराब ठेकों को खोलने पर भी चर्चा की गई, लेकिन इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ। अगली बैठक में यह तय होगा। शराब के ठेके नहीं खोले जाने से सरकार को कराधान का नुकसान हो रहा है। सरकार कि शराब की अवैध आपूर्ति की भी शिकायतें मिली हैं।
हिमाचल से संबंधित नहीं है सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रामक संदेश
वहीं, प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया में विभिन्न पहलुओं पर 17 बिंदुओं पर आधारित संदेश हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है जिसमें एक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में प्रचारित किया जा रहा है कि प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाई गई है और कोरोना वायरस के आधार पर जिलों को श्रेणीबद्ध किया गया है।
उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया या अन्य मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक और अप्रमाणित मैसेज या समाचार पर विश्वास न करें और न ही इस प्रकार का भ्रामक प्रचार करें। उन्होंने कहा कि गलत और अप्रमाणित सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।