फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress MLA vikramaditya singh targets cm jairam thakur

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने सीएम को दे डाली चेतावनी

Sat, 24 Feb 2018 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 24 Feb 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
congress MLA vikramaditya singh targets cm jairam thakur

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के छह माह के जनहित में लिए फैसलों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार और सीएम को चेताया कि यदि पिछली सरकार के जनहित में लिए फैसलों को बदलने या रद्द करने का प्रयास किया गया तो प्रदेश कांग्रेस जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को जंजैहली से सबक लेना चाहिए। हालांकि इसमें कांग्रेस का कोई हाथ नहीं था, मगर यह जनभावना के खिलाफ था। पिछली सरकार के फैसलों को राजनैतिक द्वेष भावना से रद्द न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सोलह मील में कॉलेज भवन बनकर तैयार है। चनोग में कॉलेज का फैसला भी पिछली सरकार का था। द्वेष की भावना से यदि इन फैसलों को पलटा जाता है, तो यह कांग्रेस और आम जनता को भी मंजूर नहीं होगा। 

पत्रकारों से बात करते हुए जयराम पिछली वीरभद्र सरकार को कोसने के बजाय जिन वादों और विजन के साथ चुनाव जीतकर आए हैं, उन्हें पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ें।

जयराम ठाकुर पूर्व सरकार का 45000 करोड़ का कर्ज छोड़े जाने के बयान न देकर यह बताएं कि प्रदेश और केंद्र में सत्तासीन हुई भाजपा की सरकारें हैं, तो इस डेढ़ माह में केंद्र सरकार से कर्ज कम करने को कितनी मदद मिली।

पूर्व में रही धूमल सरकार ने भी कांग्रेस पर 28000 करोड़ का कर्ज छोड़ा था। हिमाचल के पास आय के संसाधन नहीं हैं, ऐसे में प्रदेश आर्थिक मदद के लिए आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और नाबार्ड जैसे वित्तीय संस्थानों पर निर्भर करता है।


तीस हजार करोड़ के घोटालों पर चुप्पी तोड़ें पीएम, वित्तमंत्री 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हाल ही में उजागर हुए 25 से 30 करोड़ के घोटालों पर चुप्पी तोड़ें। पीएनबी के ग्यारह हजार करोड, मेहुल के 6000 और विक्रम कोठारी के हजारों करोड़ के घोटाले इसी केंद्र की सरकार के कार्यकाल में हुए हैं।

केंद्र की सरकार के नाक तले यह करोड़ों के घोटाले हुए, इस पर रोक लगाने का प्रयास नहीं किया गया। जो कार्रवाई अब तक हुई है। उन्होंने कहा कि इन तमाम घोटालों पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री चुप्पी तोड़ें और जनता को इसका जवाब देग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed