{"_id":"6012aaa78ebc3e52ce7620b6","slug":"college-will-open-in-himachal-from-february-8-instructions-to-make-a-micro-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आठ फरवरी से खुलेंगे कॉलेज, माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आठ फरवरी से खुलेंगे कॉलेज, माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश
Thu, 28 Jan 2021 07:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
आठ फरवरी से डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में आठ फरवरी से डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगना शुरू होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को कक्षाएं शुरू होने से पहले माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपलों को सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की एसओपी के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। अगर किसी कक्षा में विद्यार्थी अधिक हैं तो एक दिन छोड़कर विद्यार्थियों को बुलाने का फैसला लेने की प्रिंसिपलों को शक्तियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के पांचवीं कक्षा और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 15 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी। पांचवीं के विद्यार्थी को 50 रुपये, जबकि आठवीं के विद्यार्थी को 100 रुपये देने होंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि निजी विद्यालयों की पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन