नीति आयोग की बैठक में इस मामले पर टिप्स लेंगे सीएम जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जयराम ठाकुर नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने जा रही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए टिप्स लेंगे।
यह काउंसिल की चौथी बैठक है। जयराम शनिवार को हमीरपुर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ नई दिल्ली गए। रविवार को यह बैठक राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में हो रही है।
इसमें भाग लेने से पहले सीएम जयराम ठाकुर शिमला में मंत्रियों और अधिकारियों से लंबी चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने शिमला में हुई बैठकों में प्रदेश में किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना करने के मॉडल पर भी चर्चा की है।
इन योजनाओं की प्रगति पर होगी चर्चा
सीएम के नई दिल्ली दौरे के दौरान सरकार के कई आला अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे। यह माना जा रहा है कि परिषद की इस बैठक में किसानों की आमदनी, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इंद्रधनुष जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों से भी इस बारे में फीडबैक ले सकते हैं। परिषद पिछले वर्ष के दौरान किए गए कार्यों के बारे मेें चर्चा कर सकती है और भविष्य की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस बैठक में तमाम मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय शासित प्रदेशों के प्रशासक और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।