फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur attended meeting of Niti Aayog in New Delhi

नीति आयोग की बैठक में सीएम जयराम ने उठाई ये मांग, योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 18 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur attended meeting of Niti Aayog in New Delhi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के तहत हिमाचल को 90:10 के अनुपात में मदद दी जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 को निधि 20:80 के अनुपात से दी रही है। इसमें 20 प्रतिशत केंद्र तथा 80 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश दे रहा है।

विज्ञापन


कठिन भौगोलिक स्थितियों के मद्देनजर 90:10 के अनुपात के अनुसार वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए। रविवार को मुख्यमंत्री नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


जयराम ने पीएम को बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) में वित्तीय वर्ष 2015-16 तथा 2016-17 के लिए 343.12 करोड़ की केंद्रीय सहायता लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संसाधन मंत्रालय ने पीएमकेएसवाई में निधि के लिए वर्ष 2016-17 में 99 सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। हालांकि, सभी शर्तें पूरी करने के बावजूद इस सूची में हिमाचल की एक भी योजना शामिल नहीं है।

पीएम को बताया, हमारी एक भी सिंचाई योजना को केंद्र ने नहीं दी मंजूरी

CM Jai Ram Thakur attended meeting of Niti Aayog in New Delhi

सीएम ने आग्रह किया कि एआईबीपी में निधि के लिए 156.31 करोड़ की मध्यम सिंचाई परियोजना नादौन और 204.51 करोड़ की फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को शामिल किया जाए। दोनों सिंचाई परियोजनाओं को 99 प्राथमिकता परियोजनाओं की सूची में शामिल करने से से किसानों की आय बढ़ेगी।

कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने को वर्तमान वर्ष में 9 योजनाएं कार्यान्वित करेगी। पांच जिलों के लिए 4751 करोड़ की अनुमानित लागत से जल संरक्षण एवं प्रबंधन का प्रस्ताव भी बनाया है। मामले को किसी बाहरी एजेंसी के माध्यम से निधि के लिए केंद्र से उठाया है।

‘स्पेशल डेवलपमेंट नीड्स ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स’ के तहत चंबा जिले के एकीकृत विकास को तीन वर्षीय विस्तृत कार्य योजना तैयार कर केंद्र को भेजी है। राष्ट्रीय पोषण मिशन में चंबा, हमीरपुर, सोलन, शिमला और ऊना जिलों को लाया गया है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी उपस्थित रहे।

भीम ऐप से 658 करोड़ के लेन-देन किए गए

CM Jai Ram Thakur attended meeting of Niti Aayog in New Delhi

मुख्यमंत्री ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में जैम पोर्टल को क्रियाशील बनाया है। अभी तक 15.88 करोड़ के वित्तीय लेन-देन किए गए, जबकि भीम ऐप से 658 करोड़ के लेन-देन किए गए हैं। गत वर्ष आधार के माध्यम से 34 योजनाओं में 1067 करोड़ के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किए गए हैं।

सीएम ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी- सीएम ने राज्य की विभिन्न पहलों से प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। इनमें कृषि क्षेत्र का विकास और वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने, इलेक्ट्रानिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम), मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन,

मिशन इंद्रधनुष, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को मनाने के लिए सुझाव, जीएसटी अधिनियम, जैम पोर्टल, भीम ऐप, आधार और राज्य स्तर पर उपलब्ध विभिन्न अनटाइड निधि का उपयोग करने से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed