{"_id":"5b0954c14f1c1bfa6e8b4a7a","slug":"blood-sample-report-of-bats-found-dead-in-sirmour-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मृत चमगादड़ों के खून की जांच रिपोर्ट जारी, हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत चमगादड़ों के खून की जांच रिपोर्ट जारी, हुआ ये खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)/बिलासपुर
Updated Sun, 27 May 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाठशाला में मृत पाए गए चमगादड़ों के खून के नमूनों की रिपोर्ट जारी हो गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी की वजह से ही हुई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच को भेजे गए मृत चमगादड़ों के सैंपल की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। सैंपल में निपाह वायरस नहीं मिला है। जिला उपायुक्त सिरमौर ललित जैन के अनुसार पुणे की राष्ट्रीय प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच रिपोर्ट में वायरस नहीं मिला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 23 मई को बर्मा पापड़ी स्कूल में मृत चमगादड़ पाए गए थे। एक साथ बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने से निपाह वायरस की आशंका बन गई थी, जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
यहां जानिए क्या है चमगादड़ों के मरने का मामला
प्रशासन ने संयुक्त टीम भेजकर चमगादड़ों को दफनाने के साथ जांच के लिए रक्त के सैंपल भी लिए। पशुपालन विभाग द्वारा लिए रक्त के नमूनों की जांच राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में करवाई गई।
पशु पालन विभाग बिलासपुर के सहायक निदेशक डॉक्टर विनोद कुंदी ने बताया कि नाहन में मृत मिले चमगादड़ों के सैंपल में निपाह वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। चमगादड़ों की मौत ज्यादा गर्मी की वजह से हुई है। विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर दी है।
पशु पालन विभाग बिलासपुर के सहायक निदेशक डॉक्टर विनोद कुंदी ने बताया कि नाहन में मृत मिले चमगादड़ों के सैंपल में निपाह वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। चमगादड़ों की मौत ज्यादा गर्मी की वजह से हुई है। विभाग ने एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी कर दी है।