{"_id":"6b056f0f95a8ed0bb0056ed0","slug":"accuseds-bail-plea-rejected-must-remain-in-jail-shimla-news-c-19-sml1002-824843-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आरोपी की जमानत याचिका \nकी खारिज, जेल में रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आरोपी की जमानत याचिका की खारिज, जेल में रहना होगा
विज्ञापन
भारत में स्थायी निवास न होने नहीं मिली राहत
न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने सुनाया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नाबालिग बच्चों से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में जिला जेल कैथू में बंद आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (रेप/पॉक्सो) के न्यायाधीश विवेक शर्मा की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।
अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि आरोपी नेपाल का स्थायी निवासी है और भारत में उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है। ऐसे में जमानत मिलने पर उसके फरार होने और पीड़ितों को डराने-धमकाने की प्रबल आशंका है। अभियोजन पक्ष के अनुसार यह मामला 9 जून 2026 को महिला पुलिस थाना शिमला में दर्ज किया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके चार बच्चे शिमला के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। महिला जब अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी तो आरोपी ने एक बच्चे के साथ अश्लील हरकत की और एक बच्ची की गर्दन पर हाथ रखने की कोशिश की। महिला के बीच-बचाव करने पर आरोपी रुक गया। बाद में बच्ची ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने एक दिन पहले भी उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार कर चुका था। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आरोपी ने दलील दी कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है, उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है। विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सभी पीड़ित बच्चों और शिकायतकर्ता ने मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष के मामले का पूरा समर्थन किया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पाया कि मुकदमा अब अंतिम चरण में है और आरोपी के बयान दर्ज होने शेष हैं। अपराध की गंभीरता, गवाहों के बयानों और आरोपी के फरार होने की आशंका को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।