फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पहले बैलेट पेपर की होगी गणना

पहले बैलेट पेपर की होगी गणना

Sun, 17 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
पहले बैलेट पेपर की होगी गणना
..........
विज्ञापन

पहले बैलेट पेपर की होगी
गणना, फिर खुलेंगी ईवीएम
साढ़े आज बजे से मिलना शुरू हो जाएंगे शुरूआती रुझान


अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
जिले की पांचों विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की गिनती के साथ ही उम्मीदवारों की हार-जीत का पटाक्षेप हो जाएगा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी लेकिन सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की जाएगी। करीब आधा घंटा तक तक बैलेट पेपर की गिनती के बाद ईवीएम खोल दी जाएंगी। साढ़े आठ बजे शुरूआती रुझान मिलना शुरू हो जाएंगे। मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना केंद्र में ही मीडिया सेल बनाए गए हैं जो हर पल अपडेट करते रहेंगे। किसी को भी अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राकेश कंवर ने कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक को ही मोबाइल रखने की अनुमति होगी। संबंधित निर्वाचन अधिकारी अपना केवल वही मोबाइल साथ रख पाएंगे, जो कि इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमीटिड पोस्टल बैलेट पेपर सिस्टम (ईटीपीबीएस) से जुड़े होंगे। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के इन्हीं मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पासवर्ड से ही ईटीपीबीएस प्रणाली को आरंभ कर डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। वन टाइम पासवर्ड प्राप्त करने के उपरांत संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन बंद करने होंगे।




अर्की : अर्की छात्र स्कूल
नालागढ़, दून- राजकीय डिग्री कॉलेज नालागढ़
सोलन, कसौली- नगर परिषद सोलन

जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन राकेश कंवर ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में की जाएगी। यहां स्थापित मीडिया केंद्र का दूरभाष नंबर 01796-220803 है। यहां से जानकारी ली जा सकती है। नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज नालागढ़ में होगी। संबंधित जानकारी दूरभाष 01795-221030 पर ली जा सकती है। सोलन तथा कसौली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना नगर परिषद सोलन के कार्यालय में होगी। यहां स्थापित मीडिया केंद्र में दूरभाष संख्या 01792-223680 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed