फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब आईपीएच की आपूर्ति भी ध्वस्त, छठे दिन आ रहा पानी

अब आईपीएच की आपूर्ति भी ध्वस्त, छठे दिन आ रहा पानी

Sat, 17 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अब आईपीएच की आपूर्ति भी ध्वस्त, छठे दिन आ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर में नगर निगम के बाद अब आईपीएच विभाग की पेयजल व्यवस्था भी हांफ गई है। टुटू, मजयाठ वार्ड समेत मर्ज एरिया के ज्यादातर इलाकों में छठे दिन पानी आ रहा है। हजारों लोगों को मजबूरन हैंडपंप और बावड़ी का पानी पीना पड़ रहा है। मर्ज एरिया में अभी ज्यादातर पानी के कनेक्शन आईपीएच के हैं। अकेले टुटू में ही 918 परिवारों ने आईपीएच से पानी के कनेक्शन लगा रखे हैं। वहीं, मजयाठ के भी 60 फीसदी घरों में आईपीएच से पानी की सप्लाई मिलती है।
दोनों वार्डों में तीसरे दिन पानी दिया जाता है। आजकल छह दिन बाद पानी आ रहा है। जिन घरों में नगर निगम के कनेक्शन लगे हैं वहां भी चौथे और पांचवें दिन पानी आ रहा है। लोग शिकायतें लेकर स्थानीय पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं। मजयाठ वार्ड पार्षद दिवाकर शर्मा ने कहा कि निगम से पांचवें तो आईपीएच से छठे दिन पानी दिया जा रहा है। टुटू, मजयाठ के अलावा सांगटी, भट्ठाकुफर, मल्याणा आदि में भी आईपीएच की नियमित सप्लाई नहीं मिल रही।
विज्ञापन

---
पंपिंग घटी, निगम ने भी किया किनारा
दोनों वार्डों को पानी देने के लिए आईपीएच विभाग क्यारकोटी नाले से पानी लिफ्ट करता है। रोजाना करीब तीन लाख 50 हजार लीटर पानी की पंपिंग होती है जबकि दो लाख लीटर पानी विभाग नगर निगम से लेता है। इन दिनों नाले से पानी की सप्लाई आधी आ गई है जबकि नगर निगम भी 1.20 लाख लीटर पानी ही विभाग को दे रहा है। निगम की शर्तों के चलते ज्यादातर घरों में एक ही कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लोगों में आक्रोश, सड़क पर उतरने की तैयारी
नगर निगम से नियमित पानी न मिलने से नाराज लोग अब सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। मजयाठ पार्षद दिवाकर शर्मा का कहना है कि शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां रोज सप्लाई मिल रही है। वहीं, मर्ज एरिया में चार से पांच दिन बाद पानी आ रहा है। कहा कि मर्ज एरिया के साथ निगम भेदभाव कर रहा है। ऐसा नहीं चलेगा। यदि निगम ने पेयजल वितरण व्यवस्था नहीं सुधारी तो अगले हफ्ते लोग सड़क पर उतर जाएंगे।
---
महंगा पानी, फिर भी रोज नहीं आता
दोनों वार्ड पहले पंचायतों के अधीन थे। ऐसे में आईपीएच के ज्यादा कनेक्शन यहां है। आईपीएच का पानी का मासिक बिल औसतन 100 रुपये के आसपास रहता है। वहीं, जिन घरों में नगर निगम के कनेक्शन लगे हैं, उन्हें कमर्शियल रेट पर आईपीएच से 10 से 12 गुणा ज्यादा बिल देना पड़ता है। निगम महंगा पानी देने के बावजूद नियमित सप्लाई नहीं कर रहा।

---
नहीं बढ़ी सप्लाई, सोमवार से राशनिंग
शहर के लिए पानी की सप्लाई नहीं बढ़ रही। शनिवार को सभी परियोजनाओं से 35.71 एमएलडी पानी मिला है। निगम सोमवार से पानी की राशनिंग की घोषणा कर सकता है। इसके बाद सभी इलाकों में तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी। गर्मियों के मौसम से पहले पानी की राशनिंग ने निगम और शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed