फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab : CM Captain Amarinder singh hoisted national flag in Patiala

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फहराया तिरंगा, पढ़ें - पंजाब में कहां किसने किया ध्वजारोहण 

Tue, 26 Jan 2021 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Punjab : CM Captain Amarinder singh hoisted national flag in Patiala
पटियाला में सलामी लेते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्य स्तरीय समारोह पटियाला में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। 
विज्ञापन


बठिंडा के हॉकी स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। कोरोना के कारण समागम में केवल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस बार स्कूली बच्चों की परेड भी नहीं हुई।  रोपड़ में पंजाब सरकार के मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें बांटीं और सतलुज दरिया पर लगे गेटों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरुनानक देव स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री सुखबिंदर सरकारिया थे। उन्होंने तिरंगा झंडा फहराने की रस्म अदा की और परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह में दौरान बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया गया।  अमृतसर में गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक पंजाब सरकार इन कानूनों के विरुद्ध संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस किसानों के इस आंदोलन को पूरा समर्थन देती रहेगी।    



कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस समय दौरान विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां पेश की गई। कोरोना के समय बेहतरीन कार्य करने वालों और विभिन्न क्षेत्रों में बढिया प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।  



मुक्तसर के गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मनप्रीत सिंह बादल ने पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहाराया। जलालाबाद-टिब्बी साहिब रोड के पास शहीद भगत सिंह स्मारक पर शहीद भगत सिंह क्लब की ओर से जवानों व किसानों को समर्पित गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।  



जालंधर में गणतंत्र दिवस में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान कोरोना काल में मुख्य भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं संगरूर में स्थानीय पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान झंडा फहराने की रस्म कैबिनट मंत्री गुरप्रीत सिहं कांगड़ ने अदा की। फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed