फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab BJP is Following AAP System

पंजाब भाजपा का ‘आप’ की राह पर पंजाबी पंच

Thu, 16 Jan 2014 11:03 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jan 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab BJP is Following AAP System
आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए दिखाए कमाल के बाद पंजाब भाजपा भी उसी राह पर चल पड़ी है।
विज्ञापन


पार्टी ने बुधवार को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और टोल फ्री नंबर लांच किए। आप के दूसरे फॉर्मूले पर चलते हुए अब सारा फोकस जनसंपर्क बढ़ाने पर होगा।

बतौर प्रदेश प्रधान एक साल पूरा होने पर पार्टी कार्यालय में लांचिंग पर कमल शर्मा ने कहा कि जनता और वर्करों से निजी संबंध मजबूत बनाने और जन संपर्कबढ़ाने के लिए नवीनतम तकनीक का सहारा लिया जाएगा।

जिससे पार्टी नेताओं और मंत्रियों के साथ संपर्क स्थापित करना आसान हो जाएगा। शर्मा ने बताया कि पार्टी ने दो टोल फ्री नंबर 18002002014 और 18002000272 शुरु किए हैं।
विज्ञापन


कोई भी कार्यकर्ता या नागरिक रोजाना सुबह दस से शाम पांच बजे तक इन नंबरों पर कॉल करके मंत्रियों, नेताओं या उनसे संपर्क कर सकता है। लोग अपने सुझाव, शिकायतें और विचार पहुंचा सकते हैं। ये कॉल सेंटर 20 जनवरी से काम करना शुरु कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही इसकी सेवाएं 24 घंटे कर दी जाएंगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रधान की निजी वेबसाइट भी लांच की गई। जिस पर कोई भी उनसे संपर्क कर सकता है, पार्टी के मिशन 272-प्लस के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है।

सदस्यता के लिए आवेदन भेज सकता है। इस दौरान आईटी सेल द्वारा तैयार किए गए माई मोदी मोबाइल ऐप भी लांच किया गया। इससे कोई भी नरेंद्र मोदी को मैसेज कर सकता है।

उनसे जुड़े विडियो, फोटो देख सकता है। इसके द्वारा पार्टी की नई नीतियों व योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। समागम के दौरान नरेंद्र मोदी की वेबसाइट का पंजाबी संस्करण भी लांच किया गया।

शर्मा ने बताया कि फेसबुक फ्रेंड्स से शुरु किए गए संपर्क अभियान के तहत अगला कार्यक्रम दो फरवरी को लुधियाना के गुरु नानक भवन में होगा।

बलरामजी दास टंडन ने कहा कि सोशल मीडिया में मोदी और भाजपा की बढ़त साबित करती है कि युवा मोदी को सत्ता में लाने का संकल्प कर चुकेहैं।

इस मौके महासचिव तरुण चुघ, संगठन मंत्री अजय जमवाल, आईटी सेल कन्वीनर राकेश गोयल भाजयुमो प्रधान मोहित गुप्ता भी मौजूद थे।

फेसबुक, वाट्स-ऐप से बढ़ाओ दायरा
भाजपा आईटी सेल ने बुधवार को सूबे के चुनिंदा युवा नेताओं की मीटिंग बुलाई। जिसमें उन्हें पार्टी द्वारा लांच किए जा रहे ऐप, वेबसाइट आदि के बारे में बताया गया। सभी को हिदायत दी गई कि वे फेसबुक और वाट्स-ऐप पर ज्यादा से ज्यादा एक्टिव हों। इन दोनों पर अपने दोस्तों का दायरा बढ़ाएं।

अपने दायरे में सभी लोगों के मोबाइल पर माई मोदी ऐप जरूर अपलोड कराएं। फेसबुक और वाट्स ऐप केजरिए पार्टी की खबरें और प्रोग्राम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भाजपा के पक्ष में लहर बनाएं।

पटेल की प्रतिमा के लिए बादल देंगे लोहा
प्रदेश भाजपा के दो अहम अभियान वीरवार से शुरु होंगे। पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए देश भर में लोहा दान अभियान चलाया है। जोकि पंजाब में 16 जनवरी से शुरु होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल करेंगे।


वह भाजपा प्रधान कमल शर्मा को अपने खेत में इस्तेमाल हुआ लोहा देंगे। वहीं, पार्टी वीरवार से ही एक वोट एक नोट अभियान भी शुरु कर रही है।

जिसके तहत वर्कर घर-घर जाएंगे। लोगों से एक नोट और भाजपा के पक्ष में एक वोट मांगेंगे। नोट दस रुपये से लेकर हजार रुपये तक हो सकता है, पर एक ही नोट लिया जाएगा। नोट उसी से लिया जाएगा जो वोट देने का आश्वासन देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed